रायपुर में शिष्टाचार मुलाकात: सीएम विष्णुदेव साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी बधाई

vvv रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार सुबह लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। मुलाकात का अवसर खास रहा, क्योंकि इसी दिन राज्यपाल का जन्मदिन भी था।

सीएम साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ, पारंपरिक ढोकरा शिल्प की कलाकृति और शॉल भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर ऊर्जा की कामना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करता रहेगा। इस मुलाकात की जानकारी मुख्यमंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की।


छात्र राजनीति से राज्यपाल पद तक का सफर

राज्यपाल रमेन डेका का राजनीतिक सफर छात्र जीवन से शुरू हुआ। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और बाद में सक्रिय राजनीति में कदम रखा। वर्ष 2009 में भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें असम की मंगलदोई लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया, जहां से वे 15वीं लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए।

Read More गन्ना किसानों को साय का बड़ा तोहफा, 425 रूपए प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ी दर का लाभ

2014 में वे दोबारा उसी सीट से 16वीं लोकसभा के सदस्य बने। संसद में रहते हुए उन्होंने गृह मामलों की स्थायी समिति सहित विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं। वे भाजपा असम इकाई के अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

Read More चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो


असम से जुड़ी हैं जड़ें

रमेन डेका का जन्म 1 मार्च 1954 को असम के सुआलकुची (कामरूप) में हुआ था। उन्होंने गुवाहाटी विश्वविद्यालय से संबद्ध प्राग्ज्योतिष कॉलेज से दर्शनशास्त्र और अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक और संगठनात्मक अनुभव के साथ उन्होंने केंद्रीय मंत्रालयों में सलाहकार की भूमिका भी निभाई है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42  लोग आरोपी छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: ED ने पेश की 29,800 पन्नों की फाइनल चार्जशीट, 42 लोग आरोपी
नीले ड्रम हत्याकांड में बड़ा फैसला: मुस्कान-साहिल को फांसी, कोर्ट ने महाभारत का दिया हवाला
CM हेल्पलाइन की शिकायत पर नहीं हुई कार्रवाई, शिक्षा विभाग की लापरवाही, दो अधिकारियों को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ के इस आईएएस को केंद्र में मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह मंत्रालय में बने डिप्टी सेक्रेटरी
पहचान पत्र के बिना दिया कमरा तो मकान मालिक पर होगा केस, किराएदार रखने से पहले थाने को देनी होगी पूरी कुंडली
ममता हुई शर्मसार, मां ने किया 1.80 लाख में 9 महीने के बच्चे का सौदा, पुलिस ने पश्चिम बंगाल से किया बरामद
जंतर-मंतर पहुंचना सीजेपी के इन दो नेता को पड़ा भारी, न्यायिक हिरासत में भेजे गये तिहाड़ जेल, जमानत के लिए कोर्ट पहुंची अर्जी
फेसबुक पर मोटे मुनाफे का लालच पड़ा भारी, प्रॉपर्टी डीलर के 7.90 लाख पार, पुलिस में दर्ज मामला
QR कोड से 5 लाख की साइबर ठगी, चॉइस सेंटर संचालक के खाते हुए होल्ड, हिरासत में दो युवक
व्याख्याता का छात्राओं से गलत संबंध और धर्मांतरण के आरोपों पर मचा बवाल, आंदोलनकारियों का अनिश्चितकालीन धरना
चुनरी यात्रा में उमड़ा मातृशक्ति का जनसैलाब, लेकिन वायरल हो गई हवन कुंड पर बैठ कर पोज वाली फोटो
पैरी प्रोजेक्ट का 2500 करोड़ का ठेका: रातों-रात बदली शर्तें, आधी रात को भोपाल की कंपनी के नाम खुला लिफाफा