भ्रष्ट अफसर आलोक अग्रवाल के करीबी ईई की गुंडागर्दी घर में घुसकर मारूंगा दो महीने में कलेक्टर बदल जाएगा फिर बताऊंगा जांजगीर में जल संसाधन विभाग का ऑडियो वायरल

भ्रष्ट अफसर आलोक अग्रवाल के करीबी ईई की गुंडागर्दी घर में घुसकर मारूंगा दो महीने में कलेक्टर बदल जाएगा फिर बताऊंगा जांजगीर में जल संसाधन विभाग का ऑडियो वायरल

जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में जल संसाधन विभाग के एक कार्यपालन अभियंता यानी ईई का गुंडाराज सामने आया है। ईई और एक शासकीय वाहन चालक के बीच बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अफसर की भाषा किसी सड़क छाप गुंडे जैसी है। ईई ने ड्राइवर को मां बहन की गंदी गालियां देते हुए घर में घुसकर मारने की धमकी दी है। बात यहीं खत्म नहीं हुई अफसर ने सत्ता और रसूख के नशे में जांजगीर कलेक्टर और एसडीएम को लेकर भी विवादित बातें कह दीं। इस अफसर की इस बेखौफ गुंडागर्दी के पीछे जल संसाधन विभाग के ही चर्चित और भ्रष्ट अधिकारी आलोक अग्रवाल का संरक्षण बताया जा रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

भ्रष्ट अफसर आलोक अग्रवाल का है खास करीबी

विभागीय सूत्रों की मानें तो ईई शशांक सिंह की इस दबंगई और बेखौफ रवैये के पीछे एक बड़ा कारण है। बताया जा रहा है कि शशांक सिंह जल संसाधन विभाग के भ्रष्ट अधिकारी आलोक अग्रवाल का बेहद करीबी है। उसे आलोक अग्रवाल का पूरा संरक्षण प्राप्त है और इसी रसूख के चलते वह न तो किसी नियम कायदे को मानता है और न ही उच्च अधिकारियों का सम्मान करता है। इसी विभागीय संरक्षण के घमंड में वह छोटे कर्मचारियों को कीड़े मकोड़े समझता है और खुलेआम गालियां दे रहा है।

Read More 132 किलो गांजा लेकर निकले थे पुणे, महासमुंद में पुलिस ने रास्ते में दबोचा; 81 लाख का माल जब्त

तेरी दंतेवाड़ा पोस्टिंग कराऊंगा और कलेक्टर...

Read More 19 साल तक बिलासपुर में जमाए रखा डेरा, NTPC में करता रहा काम, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे रह रहा बांग्लादेशी STF के हत्थे चढ़ा

वायरल ऑडियो में ईई शशांक सिंह अपने ही विभाग के चालक शशिकांत साहू को धमकाते सुने जा रहे हैं। ईई शशांक सिंह ने ड्राइवर को धमकाते हुए कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो। उन्होंने भद्दी गालियां देते हुए सीधे घर में घुसकर मारने की धमकी दे डाली। हद तो तब हो गई जब ईई ने ड्राइवर से कहा कि वह उसकी पोस्टिंग दंतेवाड़ा करवा देंगे। ईई ने एसडीएम को लेकर भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया और यहां तक कह दिया कि दो महीने बाद कलेक्टर का ट्रांसफर हो जाएगा उसके बाद वह उसे अपनी हैसियत बताएंगे।

पांच महीने से रुका है वेतन दाने दाने को मोहताज परिवार

इस पूरे विवाद की जड़ साल 2022 से जुड़ी है। अकलतरा एसडीएम कार्यालय खुलने के बाद तत्कालीन एसडीएम ममता यादव के वाहन संचालन के लिए जल संसाधन विभाग नरियरा से चालक शशिकांत साहू को अटैच किया गया था। तय व्यवस्था के तहत चालक का वेतन जल संसाधन विभाग ही दे रहा था। पिछले कुछ महीनों से ईई चालक को वापस मूल विभाग में बुलाना चाह रहे हैं। चालक का कहना है कि वह वापस आने को तैयार है लेकिन एसडीएम कार्यालय से उसे विधिवत कार्यमुक्त किया जाए। इसी खींचतान के बीच ईई ने पिछले पांच महीने से चालक का वेतन रोक दिया है जिससे उसका परिवार भयंकर आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

महिला कर्मचारी से विवाद का भी है एंगल 

बताया जा रहा है कि ईई शशांक सिंह की इस नाराजगी के पीछे एक और वजह भी है। विभाग की एक महिला अधिकारी और कर्मचारी के साथ चालक शशिकांत साहू द्वारा कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने की शिकायत ईई तक पहुंची थी। इसी मामले को लेकर ईई ने ड्राइवर को फोन किया था लेकिन बातचीत के दौरान अफसर अपना आपा खो बैठे और गालियों की बौछार कर दी। जिसके बाद ड्राइवर ने भी पूरी बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड कर उसे सार्वजनिक कर दिया।

कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

ऑडियो वायरल होने और उसमें कलेक्टर तथा एसडीएम को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणियों के बाद जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की तरफ से स्पष्ट कर दिया गया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:

Latest News

सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी
झीरम घाटी हत्याकांड: सजा की पुष्टि के लिए प्रकरण पहुंचा हाई कोर्ट, लेकिन साजिश को लेकर सवाल अब भी बाकी
Antagarh Rain Alert: 48 घंटे की बारिश ने बिगाड़े हालात, पुलों के ऊपर बह रहा पानी; कई गांवों का संपर्क प्रभावित
CJP Protest: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का आंदोलन का ऐलान, 2 अक्टूबर से देशभर में प्रदर्शन की तैयारी