जेल से निकले, सड़क पर दिखाया दबदबा! बलौदाबाजार में बदमाशों का रोड शो पड़ा भारी, 9 आरोपी फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

जेल से निकले, सड़क पर दिखाया दबदबा! बलौदाबाजार में बदमाशों का रोड शो पड़ा भारी, 9 आरोपी फिर पहुंचे सलाखों के पीछे

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जमानत पर रिहा हुए कुछ युवकों का कथित शक्ति प्रदर्शन उन्हें दोबारा जेल पहुंचा गया। जेल से बाहर आते ही आरोपियों ने कारों और बाइकों का काफिला निकालकर शहर में रोड शो किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 5 जून की रात जमानत पर रिहा हुए आरोपी कल्याण सागर वार्ड क्षेत्र में कार और बाइक रैली निकालते नजर आए। वायरल वीडियो में कुछ युवक चलती कार की खिड़कियों से बाहर लटककर स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कुछ स्थानों पर उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। इस दौरान सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने और लोगों के साथ दुर्व्यवहार के भी आरोप सामने आए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी पहले से विभिन्न आपराधिक मामलों में जेल भेजे गए थे। रिहाई के बाद उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के उद्देश्य से रैली निकाली और उसका वीडियो भी साझा किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान की और घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में ले लिया।

Read More तोरवा क्षेत्र में चाकूबाजी और दहशत फैलाने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

भाटापारा शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर फिर से जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।

Read More हॉस्टल में रैगिंग का खौफनाक चेहरा! 11वीं के दो छात्रों के सिर पर लोहे के कड़े से हमला, 4 नाबालिगों पर केस

मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जमानत का अर्थ कानून से ऊपर होना नहीं है। सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, स्टंटबाजी और सोशल मीडिया के जरिए दबंगई दिखाने जैसी गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना
तलाक का फैसला कौन सुना सकता है? छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ कर दिया नियम, शरिया कोर्ट को लेकर अहम टिप्पणी
1.30 लाख का टैंकर 2.50 लाख में? पंचायतों की खरीदी ने खड़े किए बड़े सवाल, पहले पहुंचा सामान फिर बना प्रस्ताव
छत्तीसगढ़ में देर रात दो सड़क हादसे, कहीं पुलिया पर पलटा सीमेंट लदा ट्रक तो कहीं कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
गिरफ्तारी के बाद हाईकोर्ट पहुंचे स्वतंत्र भारद्वाज, लेकिन सुनवाई से पहले ही 14 दिन की न्यायिक हिरासत
स्वतंत्रता दिवस के दिन औरापानी पर्यटन स्थल से चोरी हुई बाइक बरामद, पुलिस की पकड़ में एक नाबालिग
हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा