दिमाग की सर्जरी और सामने चल रही थी पवन कल्याण की फिल्म! आंध्र प्रदेश में Awake Brain Surgery ने सबको किया हैरान

दिमाग की सर्जरी और सामने चल रही थी पवन कल्याण की फिल्म! आंध्र प्रदेश में Awake Brain Surgery ने सबको किया हैरान

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर से चिकित्सा जगत का एक अनोखा और प्रेरणादायक मामला सामने आया है, जहां डॉक्टरों ने एक महिला के दिमाग से ट्यूमर निकालने के दौरान उसे पूरी तरह बेहोश करने के बजाय होश में रखकर सर्जरी की। खास बात यह रही कि ऑपरेशन के दौरान महिला अपने पसंदीदा अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण की फिल्म ‘दे कॉल हिम OG’ देख रही थी। सफल सर्जरी के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

जानकारी के अनुसार, प्रकाशम जिले की रहने वाली कोटेश्वरम्मा लंबे समय से ब्रेन ट्यूमर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। विस्तृत जांच और स्कैन के बाद डॉक्टरों ने पाया कि ट्यूमर दिमाग के उन हिस्सों के बेहद करीब है जो बोलने, समझने और शरीर की गतिविधियों को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में विशेषज्ञों ने ‘अवेक ब्रेन सर्जरी’ को सबसे सुरक्षित विकल्प माना।

अवेक ब्रेन सर्जरी एक विशेष चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसमें मरीज को पूरी तरह बेहोश नहीं किया जाता। सर्जरी के महत्वपूर्ण चरणों के दौरान मरीज डॉक्टरों से बातचीत कर सकता है, सवालों के जवाब दे सकता है और अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर सकता है। इससे सर्जन को यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि ऑपरेशन के दौरान दिमाग के महत्वपूर्ण हिस्सों को कोई नुकसान न पहुंचे।

Read More Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार

इस जटिल सर्जरी को न्यूरोसर्जन डॉ. अरुण कुमार और डॉ. राजशेखर ने अपनी विशेषज्ञ टीम के साथ मिलकर अंजाम दिया। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान महिला पूरी तरह सहयोग कर रही थी और फिल्म देखने के साथ-साथ मेडिकल टीम के सवालों का जवाब भी दे रही थी। इससे सर्जरी को सुरक्षित और अधिक प्रभावी तरीके से पूरा करने में मदद मिली।

Read More Bomb Threat: अहमदाबाद-सूरत की अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; खाली कराए गए परिसर

डॉक्टरों ने बताया कि मरीज पवन कल्याण की बड़ी प्रशंसक हैं। इसलिए ऑपरेशन के दौरान उन्हें उनकी पसंदीदा फिल्म के दृश्य दिखाए गए, जिससे उनका तनाव कम हुआ और वे शांत बनी रहीं। मेडिकल टीम का मानना है कि इस तरह की सकारात्मक मानसिक स्थिति जटिल सर्जरी के दौरान मरीज के सहयोग को बेहतर बनाती है और डॉक्टरों को वास्तविक समय में मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर नजर रखने में सहायता मिलती है।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सर्जरी सफल रही और बिना किसी बड़ी जटिलता के ट्यूमर को निकाल दिया गया। फिलहाल, मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है और उसकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है। चिकित्सा विशेषज्ञ इस मामले को आधुनिक न्यूरोसर्जरी और उन्नत चिकित्सा तकनीक का बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना