वायरल Reel के चक्कर में फंसी उर्मिला! मालगाड़ी के इंजन में बनाकर वीडियो किया पोस्ट, RPF ने दर्ज किया केस

वायरल Reel के चक्कर में फंसी उर्मिला! मालगाड़ी के इंजन में बनाकर वीडियो किया पोस्ट, RPF ने दर्ज किया केस

जपला (पलामू)। सोशल मीडिया पर लाइक्स और फॉलोअर्स बढ़ाने की चाहत एक युवती के लिए कानूनी मुसीबत बन गई। झारखंड के पलामू जिले से जुड़े एक मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने मालगाड़ी के इंजन के अंदर घुसकर वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने वाली युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रेलवे ने इस घटना को सुरक्षा नियमों का गंभीर उल्लंघन बताया है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्व मध्य रेलवे के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल अंतर्गत काजरात नावाडीह रेलवे स्टेशन का है। एक जून को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक युवती मालगाड़ी के इंजन के अंदर वीडियो बनाती दिखाई दे रही थी। वीडियो सामने आने के बाद नबीनगर रोड आरपीएफ ने मामले की जांच शुरू की और युवती की पहचान मेदिनीनगर निवासी उर्मिला कुमारी के रूप में की गई।

जांच में पता चला कि उर्मिला अपने रिश्तेदारों के यहां काजरात नावाडीह आई हुई थी। इसी दौरान वह रेलवे स्टेशन परिसर में पहुंची और मालगाड़ी के इंजन के अंदर जाकर वीडियो रिकॉर्ड किया। बाद में उसने इस वीडियो को इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया।

Read More New Airports in India: अब छोटे शहरों से भी भरेगी उड़ान! 10 साल में बनेंगे 100 नए एयरपोर्ट, 30 हजार करोड़ के प्लान पर सरकार की तैयारी

वीडियो वायरल होने के बाद आरपीएफ ने तकनीकी जांच और खुफिया सूचना के आधार पर युवती को समन जारी किया। पूछताछ के लिए आरपीएफ पोस्ट पहुंची उर्मिला ने स्वीकार किया कि वीडियो में वही है और उसने ही इसे रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इसके बाद आरपीएफ ने रेल अधिनियम की धारा 147 और 145 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

Read More UNICEF Report: डिजिटल दुनिया में बच्चों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, ऑनलाइन शोषण और ब्लैकमेलिंग ने बढ़ाई चिंता

आरपीएफ अधिकारियों का कहना है कि रेलवे इंजन, ट्रैक, यार्ड और अन्य प्रतिबंधित क्षेत्रों में बिना अनुमति प्रवेश करना कानूनन अपराध है। इस तरह की गतिविधियां न केवल संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा को खतरे में डालती हैं, बल्कि रेलवे संचालन और यात्रियों की सुरक्षा पर भी असर डाल सकती हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ जेल की सजा का भी प्रावधान है।

रेलवे ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए सुरक्षा नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हाल के वर्षों में रेलवे परिसरों में रील और वीडियो बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिसके चलते कई हादसे भी सामने आए हैं। ऐसे में यह कार्रवाई बढ़ते 'रील कल्चर' पर नियंत्रण और रेलवे सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Latest News

अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना