सोशल मीडिया पर दिखाई रईसी, चोरों ने बना लिया निशाना! MP में Reel के बाद घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

सोशल मीडिया पर दिखाई रईसी, चोरों ने बना लिया निशाना! MP में Reel के बाद घर से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और संपत्ति का प्रदर्शन करने के खतरों को फिर चर्चा में ला दिया है। ग्राम मोहनी निवासी एक महिला के घर में लाखों रुपये के जेवरात और नकदी की चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने कुछ समय पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सोने-चांदी के गहनों, नकदी और लग्जरी वाहन के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा किए थे, जिसके बाद बदमाशों ने कथित तौर पर उन्हें निशाना बनाया।

जानकारी के अनुसार, चोर पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी होने के कारण उन्होंने पहले कैमरे का एंगल बदलकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश की। इसके बाद घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे कीमती जेवरात तथा नकदी लेकर फरार हो गए। हालांकि, उनकी कुछ गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गई हैं, जो अब जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

घटना का पता चलने पर परिवार के लोग हैरान रह गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़ित परिवार की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और चोरी हुए सामान की जानकारी जुटाई जा रही है।

Read More NEET Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, प्रदर्शनकारियों पर दर्ज FIR रद्द; गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड वालों को राहत नहीं

पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि बदमाशों ने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो के आधार पर घर की रेकी की हो। यह घटना लोगों को सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और कीमती संपत्ति से जुड़ी सामग्री साझा करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की महत्वपूर्ण सीख देती है।

Read More Swatantra Bhardwaj Arrest: जंतर-मंतर मारपीट केस में स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार, 1 दिन की पुलिस रिमांड; POCSO FIR से बढ़ी मुश्किलें

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना