दंतेवाड़ा का पेपर माइन घोटाला: 9 साल तक बिना खोदे निकल गया 2.72 लाख टन लौह अयस्क, सिस्टम की आंखों में धूल या मिलीभगत?

दंतेवाड़ा का पेपर माइन घोटाला: 9 साल तक बिना खोदे निकल गया 2.72 लाख टन लौह अयस्क, सिस्टम की आंखों में धूल या मिलीभगत?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित अलनार लौह अयस्क खदान का मामला अब महज एक थाने की शिकायत भर नहीं रह गया है, बल्कि यह बस्तर में चल रहे भूतिया माइनिंग (कागजी खनन) के एक बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा कर रहा है। सवाल अब यह नहीं है कि खदान में खनन क्यों नहीं हुआ; बड़ा और चौंकाने वाला सवाल यह है कि जब बीते 9 सालों में खदान के भीतर एक फावड़ा तक नहीं चला, तो फिर 2 लाख 72 हजार टन लौह अयस्क का उत्पादन और परिवहन कागजों पर कैसे हो गया? आखिर वो कौन सी 'जादुई मशीनें' और अदृश्य ट्रक थे, जो बिना जमीन खोदे खनिजों की सप्लाई कर रहे थे?

कागजों पर दौड़ते ट्रक और फर्जीवाड़े का सिंडिकेट

बस्तरिया राज मोर्चा द्वारा किरंदुल थाने में दर्ज कराई गई शिकायत ने खनन महकमे और प्रशासनिक मॉनिटरिंग सिस्टम की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। मोर्चा का सीधा आरोप है कि खदान संचालक कंपनी ने फर्जी ट्रांजिट पास (टीपी) और दस्तावेजों में भारी हेरफेर कर शासन को करोड़ों के राजस्व का चूना लगाया है। यह एक ऐसा संगठित घोटाला प्रतीत होता है, जिसमें 'कागजी परिवहन' के जरिए खनिज का बड़ा काला कारोबार संचालित किया गया। मोर्चा ने अब कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेज तैयार करने जैसी गंभीर धाराओं में एफआईआर की मांग की है।

आदिवासियों के हक पर सीधा डाका

बस्तर में हर खदान के पीछे स्थानीय विकास और रोजगार का तर्क दिया जाता है, लेकिन अलनार का सच इसके ठीक उलट है। इस पूरे फर्जीवाड़े में सबसे बड़ा धोखा उन भोले-भाले आदिवासियों के साथ हुआ है, जिन्हें रोजगार के सपने दिखाए गए थे। पेसा (PESA) कानून, वन अधिकार अधिनियम और ग्राम सभा के विशेषाधिकारों को सरेआम दरकिनार किया गया। जब खदान जमीन पर चली ही नहीं, तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता भी कैसे? यह सिर्फ लाल सोने (लौह अयस्क) की नहीं, बल्कि आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की भी 'कागजी लूट' है।

Read More महादेव ऐप की आंच भाजपा तक: ईडी की गिरफ्तारी के बाद विकास गर्ग पार्टी से बाहर, करोड़ों की मनी ट्रेल पर सियासी घमासान

 

Read More बिलासपुर पंजीयन कार्यालय में गजब खेल: ननकी लाए तो अमान्य प्रमाण पत्र पर भी रजिस्ट्री, दूसरे को बैरंग लौटाया

सवालों के घेरे में 'सरकारी सिस्टम

 

क्या इतना बड़ा फर्जीवाड़ा बिना प्रशासनिक संरक्षण और मिलीभगत के संभव है? 2.72 लाख टन लौह अयस्क के परिवहन के लिए हजारों ट्रकों के ट्रिप की जरूरत होती है। माइनिंग विभाग, वन विभाग और पुलिस के चेकपोस्ट पर इन 'कागजी ट्रकों' की चेकिंग कभी क्यों नहीं हुई? 9 साल तक रॉयल्टी और प्रोडक्शन की जो फाइलें सरकारी दफ्तरों में दौड़ती रहीं, उन पर किन अफसरों ने आंखें मूंद कर मुहर लगाई?

दंतेवाड़ा में अब इस मुद्दे ने भारी राजनीतिक और सामाजिक तूल पकड़ लिया है। बस्तरिया राज मोर्चा ने अल्टीमेटम दे दिया है। 

Tags:

Latest News

Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन
अब वाहनों की गति तेज हुई, तो होगी कार्रवाई, सीसीटीवी से रखी जा रही नज़र
Dhamtari EOW Raid: 22 साल पुराने मामले में मेडिकल स्टोर पर EOW का छापा, जब्त दस्तावेजों से खुल सकते हैं बड़े राज
Kondagaon News: शिक्षकों की कमी पर फूटा पालकों का गुस्सा, PM SHRI स्कूल में जड़ा ताला; बोले- 'एक शिक्षक के भरोसे कैसे चलेगी पढ़ाई?'
18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश
Raipur Breaking: आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; महिला चालक मौके से फरार
iPhone Scam Case: iPhone 14 Pro की जगह पार्सल में निकला Beard Oil, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी और सेलर पर लगाया 1.81 लाख रुपये का भुगतान आदेश
CJP Protest Violence: संसद मार्च में हिंसा के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी; पहचान अभियान तेज
Kolkata Gold Seizure: 4 किलो सोने के साथ दो लोग गिरफ्तार, हवाला और तस्करी एंगल पर जांच; करोड़ों की खेप ने बढ़ाई एजेंसियों की चिंता
सुबह-सुबह राशन की दुकान में मची अफरा-तफरी! जंगली हाथी ने चावल की बोरियां फाड़ीं, मिनटों में मचाया तांडव
Paper Leak Law: पेपर लीक पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, कैबिनेट में आज आ सकता है सख्त कानून; 10 साल या उससे अधिक की जेल और भारी जुर्माने का प्रस्ताव
Raipur Stone Pelting Row: FIR के विरोध में थाने के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 15 घंटे से धरने पर डटे नेता; केस वापस लेने की मांग