धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई! 480 किलो गांजा जब्त, रायपुर-UP सप्लाई से पहले दबोचे गए 5 तस्कर

धमतरी पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई! 480 किलो गांजा जब्त, रायपुर-UP सप्लाई से पहले दबोचे गए 5 तस्कर

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 480 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए गांजे की कीमत 2 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। यह कार्रवाई अर्जुनी थाना क्षेत्र में की गई, जिसे जिले में अब तक की सबसे बड़ी गांजा जब्ती की कार्रवाई माना जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बस्तर क्षेत्र से एक कार और पिकअप वाहन के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा रायपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने श्याम तराई क्षेत्र में नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की। तलाशी के दौरान वाहनों में रखी सफेद बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद मौके पर ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने कुल 480 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। मामले में रायपुर निवासी नौशाद खान, करण साहू, मोहम्मद सादिक और हिमांशु साहू को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Read More झीरम घाटी नरसंहार: 13 वर्ष लंबे संघर्ष के बाद NIA कोर्ट का फैसला, बचे हुए सभी 10 आरोपित दोषी करार

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपियों ने पहले जगदलपुर में सब्जियों की खेप उतारी थी और उसके बाद पिकअप वाहन में गांजा लोड किया गया। तस्करों की योजना इस खेप को रायपुर और उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों तक पहुंचाने की थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की भी जानकारी जुटा रही है।

Read More इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल पूरे गिरोह का पता लगाने के लिए जांच लगातार जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Latest News

हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में बदली न्यायिक व्यवस्था, 8 सितंबर से लागू हुआ नया रोस्टर, जानिए किस बेंच में होगी किस मामले की सुनवाई
स्कूल में शराब के नशे में पहुंचे व्याख्याता पर गिरी गाज, बिना अनुमति गैरहाजिरी भी पड़ी भारी; शिक्षा विभाग ने किया निलंबित
अब सरकारी दफ्तर भी नहीं बचेंगे! बिजली बिल बकाया तो कटेगी सप्लाई, रायपुर में 441 कनेक्शन निशाने पर
तहसील के चक्कर खत्म! अब घर बैठे होगा जमीन का सीमांकन, 7 दिन में शुरू होगी ऑनलाइन व्यवस्था
OnePlus N6 Lite: 20 हजार से कम में आ सकता है नया फोन, इसी महीने लॉन्च की चर्चा
झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
Acidity Relief: बार-बार होती है एसिडिटी? रोजमर्रा की ये 3 आदतें दे सकती हैं राहत
प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI एवं मीडिया रिसर्च सेंटर का शुभारंभ, राज्यपाल रमेन डेका बोले- सत्य को सामने लाना पत्रकारिता का मूल दायित्व
Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच