बिलासपुर पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: SSP ने 18 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बेलगहना चौकी प्रभारी बदले; जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

बिलासपुर पुलिस में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: SSP ने 18 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बेलगहना चौकी प्रभारी बदले; जानें किसे मिली कहां की जिम्मेदारी

बिलासपुर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने तथा पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीआईजी सह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने ट्रांसफर आदेश जारी किया है। इस प्रशासनिक सर्जरी में उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 18 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया गया है।

बेलगहना चौकी की कमान ब्यास नारायण को

शहर से लेकर देहात तक सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के इरादे से यह रणनीतिक बदलाव किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, बेलगहना चौकी प्रभारी को हटा दिया गया है। वहां पदस्थ उपनिरीक्षक हेमंत सिंह को अब शहर के महत्वपूर्ण सिविल लाइन थाने में नई पदस्थापना दी गई है। उनकी जगह सरकंडा थाने में पदस्थ तेजतर्रार उपनिरीक्षक ब्यास नारायण बनाफर को बेलगहना चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Read More जल संसाधन विभाग में बड़ा खेल: बेरोजगारों का हक छीना, हाईकोर्ट की रोक के बाद भी दागी अफसर को मलाईदार पोस्टिंग

बीडीएस (BDS) को मिला नया प्रभारी

Read More बिना बीमा वाली पुलिस की गाड़ी ने ली थी दो युवकों की जान: 43 लाख का मुआवजा नहीं चुकाने पर अब DGP और कोरबा SP कार्यालय की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

पुलिस लाइन (रक्षित केंद्र) में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी सक्रिय थानों में भेजा गया है। रक्षित केंद्र में पदस्थ उपनिरीक्षक गुलाल सोनवानी को चकरभाठा थाना भेजा गया है। खास बात यह है कि वे थाने के सामान्य कामकाज के अलावा बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम के प्रभारी का महत्वपूर्ण जिम्मा भी संभालेंगे। इसके अलावा रतनपुर थाने से दो सिपाहियों का मस्तूरी और जूनापारा चौकी से एक आरक्षक का तखतपुर थाना ट्रांसफर किया गया है।

यातायात और थानों में सिपाहियों की अदला-बदली

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए आरक्षक चालक धनेश साहू को यातायात थाना भेजा गया है, जहां वे क्रेन चालक की भूमिका निभाएंगे। इसके अलावा: आरक्षक अंकेश केशकर:थाना पचपेड़ी, आरक्षक ज्ञानेश्वर यादव: पुलिस सहायता केंद्र मोपका, आरक्षक मुकेश राय: थाना तोरवा,सकरी, सिरगिट्टी और सरकंडा थानों के बीच भी आरक्षकों की अदला-बदली कर सुरक्षा व्यवस्था को चौकस करने का प्रयास किया गया है।

देखे लिस्ट 

Screenshot_20260608_195546_Samsung Notes

Tags:

Latest News

Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ Vastu Tips For Bed: बेड के नीचे भूलकर भी न रखें ये चीजें, वास्तु में मानी जाती हैं अशुभ
महानदी जल विवाद: पेशी के लिए वकीलों को मिले मात्र 7 करोड़, चर्चा के नाम पर 68 करोड़ की 'बंदरबांट'; रिटायर नायडू घंटे के हिसाब से भी वसूल रहे पैसे
बिना जांच डिपोर्टेशन आदेश पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब, अब होगी रिकॉर्ड के आधार पर जांच
जूस पिलाकर विधायक ने तुड़वाया आमरण अनशन, एक सप्ताह से चल रहा था आंदोलन, विधायक बोले- मांग जायज, संघर्ष आगे भी रहेगा जारी
शहडोल-अनूपपुर रेल सेक्शन में चला सघन टिकट चेकिंग अभियान, 274 यात्रियों से वसूला 2.47 लाख रुपये जुर्माना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान
इंटरनेट हुआ बंद, तो गुस्से में महिला ने खोया आपा, तोड़ा मोबाइल और पी लिया जहर, हो गई मौत
बाथरूम का फर्श धंसा तो खुला जमीन का राज! घर के नीचे मिला 60 फीट गहरा पुराना कुआं, नजारा देखने उमड़ी भीड़
सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल
इंस्टाग्राम पर चाकू लहराकर डांस करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस, आरोपियों से दो धारदार चाकू बरामद
दुर्गंध ने खोला खूनी राज! बंद फ्लैट में मिला नवविवाहिता का शव, फ्रिज से बरामद हुआ सिर; पति ने किया सरेंडर
अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत, फिर भी नहीं टूटा हौसला, अरपा पार अलग निगम की मांग पर आमरण अनशन जारी