नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया TMC नेता जहांगीर खान, चुनावी विवादों के बीच STF की बड़ी कार्रवाई

नेपाल बॉर्डर से दबोचा गया TMC नेता जहांगीर खान, चुनावी विवादों के बीच STF की बड़ी कार्रवाई

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के चर्चित नेता जहांगीर खान को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। जहांगीर खान फालता विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे और चुनाव के दौरान दिए गए उनके कई बयानों ने राजनीतिक हलकों में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर उनका नाम राज्य की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया है।

जहांगीर खान चुनाव प्रचार के दौरान अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहे थे। इसी दौरान उनका नाम उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ हुई बयानबाजी को लेकर भी सुर्खियों में आया था। उन्होंने खुद की तुलना फिल्मी किरदार ‘पुष्पा’ से करते हुए कहा था कि वह किसी के सामने झुकने वाले नहीं हैं, जिसके बाद उनका बयान सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ था।

इस बीच कलकत्ता हाई कोर्ट ने हाल ही में जहांगीर खान को मिली अंतरिम सुरक्षा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद उनके खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। वहीं फालता विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान से पहले उन्होंने चुनाव लड़ने से पीछे हटने का फैसला लिया था, जिसके बाद भाजपा ने सीट पर बड़ी जीत दर्ज की। उस समय टीएमसी ने भी सार्वजनिक रूप से उनके फैसले से दूरी बना ली थी।

Read More दिल्ली के दशहरा ग्राउंड में बड़ा हादसा! मिक्सर झूले का गेट टूटने से दो घायल, आयोजकों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज