फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें! अग्रिम जमानत याचिका दाखिल, गार्डों के बयान के बाद कानूनी घेरा और सख्त

फायरिंग केस में बढ़ीं खान सर की मुश्किलें! अग्रिम जमानत याचिका दाखिल, गार्डों के बयान के बाद कानूनी घेरा और सख्त

पटना। खान ग्लोबल स्टडीज में हुई फायरिंग और हंगामे के मामले में कोचिंग संचालक फैजल खान उर्फ खान सर की कानूनी चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में गिरफ्तारी की आशंकाओं के बीच उनकी ओर से पटना सिविल कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई है। अदालत ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए मंगलवार की तारीख निर्धारित की है, जिस पर सभी पक्षों की दलीलें सुनी जाएंगी।

इसी मामले में गिरफ्तार खान सर के दो सुरक्षा गार्डों की जमानत याचिका पर भी सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से जमानत का विरोध करते हुए घटना को गंभीर बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई, जबकि बचाव पक्ष ने राहत देने की अपील की है।

मामले ने तब नया मोड़ ले लिया जब पूछताछ के दौरान गिरफ्तार सुरक्षा गार्डों ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि उन्होंने खान सर के निर्देश पर फायरिंग की थी। गार्डों के इस बयान के बाद पुलिस ने प्राथमिकी में फैजल खान का नाम भी जोड़ लिया। इसके बाद से इस पूरे प्रकरण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और जांच एजेंसियां मामले की विभिन्न पहलुओं से पड़ताल कर रही हैं।

Read More टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।

दूसरी ओर, खान सर के संभावित आत्मसमर्पण को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि उनके अधिवक्ता ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा कि उनके मुवक्किल कानूनी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं और अग्रिम जमानत के माध्यम से न्यायालय का दरवाजा खटखटा चुके हैं। बचाव पक्ष का दावा है कि उन्हें साजिश के तहत मामले में घसीटा गया है।

Read More बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी

इस बीच प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई जारी है। हाल ही में खान ग्लोबल स्टडीज और उससे जुड़े परिसर में फायर सेफ्टी ऑडिट किया गया, जिसमें कई कमियां सामने आने की बात कही गई है। संबंधित प्रबंधन को आवश्यक सुधार के लिए समय दिया गया है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयसीमा के भीतर नियमों का पालन नहीं होने पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Latest News

धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा धमतरी में निवेश के नाम पर बड़ा खेल, 81 लाख की ठगी समेत करोड़ों का खुलासा
कोरबा में दर्दनाक हादसा: नहर में बहे युवक की चौथे दिन मिली लाश
मिर्जापुर: द मूवी की OTT पर धमाकेदार एंट्री, प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई फिल्म; फिर दिखेगा कालीन भैया और गुड्डू पंडित का भौकाल
सुकेश केस में नोरा फतेही की बढ़ी मुश्किलें! 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश, सरकारी गवाह के तौर पर दर्ज होगा बयान
उज्जैन में खड़े हनुमान मंदिर को लेकर नया विवाद, आधी रात को प्रतिमा की गहराई जांचने पहुंची तकनीकी टीम
हाईवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर! ओवरस्पीडिंग चालान पर गडकरी का बड़ा ऐलान
वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में छत्तीसगढ़ की हुंकार, दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे छह नए न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दी मंजूरी
रायपुर में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार; 7.50 लाख का गांजा जब्त
रायपुर में त्योहारों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, बाजारों में पुलिस की बढ़ेगी पेट्रोलिंग
भाजपा को बड़ा झटका: छत्तीसगढ़ विधायक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
जेल में था निरीक्षक, विभाग ने सुने बिना थमा दिया बर्खास्तगी का फरमान, हाई कोर्ट ने किया निरस्त