हैदराबाद में रिश्ते का खौफनाक अंत! घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, पति फरार

हैदराबाद में रिश्ते का खौफनाक अंत! घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या का आरोप, पति फरार

हैदराबाद। हैदराबाद के किशन बाग इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय महिला निशात बेगम उर्फ निशात फातिमा मृत अवस्था में अपने घर में मिलीं है। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद के बाद उनके पति सुलेमान ने कथित तौर पर उन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, निशात और सुलेमान की शादी वर्ष 2016 में हुई थी। बीते कई वर्षों से दोनों के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर विवाद होता रहा था। परिवार और रिश्तेदारों द्वारा कई बार समझौते की कोशिशें भी की गईं, लेकिन मतभेद पूरी तरह खत्म नहीं हो सके। बताया जा रहा है कि निशात ने कुछ साल पहले अपने पति के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, हालांकि बाद में दोनों फिर साथ रहने लगे थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब निशात की मां और बहन ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बार-बार फोन करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। शक होने पर उनकी बहन घर पहुंची, जहां निशात का शव फर्श पर पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि घटना से पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद यह वारदात हुई। पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

Read More नवरात्रि उत्सव में हुड़दंग पड़ा भारी! युवतियों से छेड़छाड़ के आरोप पर युवकों की पिटाई का वीडियो चर्चा में

फलकनुमा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन किया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read More Tiger Shroff Firing Case: अमृतसर से पिस्टल, दिल्ली से ट्रेन और मुंबई में फायरिंग! टाइगर श्रॉफ केस में सामने आईं नई कड़ियां

Latest News

70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग 70 एकड़ जमीन के मालिक की आपत्ति पर निर्माण रोकने का आरोप, नायब तहसीलदार के खिलाफ कलेक्टर से शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
चोरी की पटकथा लिखती थी युवती, 9 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चार नाबालिग भी शामिल
शराब पीने के बाद मचा मौत का तांडव, बसपा पार्षद समेत दो की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
रेड नदी में मौत का मंजर, नहाने उतरे पांच लोग गहरे पानी में समाए, दो के शव मिले, घाट पर उमड़ी भीड़
अधूरे मकानों ने खोली योजना की पोल, तीन ठेकेदारों पर 7.49 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज
शिक्षकों की छुट्टी पर भी डिजिटल पहरा, अब ऑफलाइन आवेदन नहीं होंगे मंजूर
6 मौतों और 37 यात्रियों के घायल होने के बाद शासन का बड़ा एक्शन, कोरिया आरटीओ अमित कश्यप अटैच
बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 निरीक्षकों की नई तैनाती, सिविल लाइन से कोतवाली तक बदले प्रभारी
टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज