रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने छीना कैश बैग, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर में दिनदहाड़े 10 लाख की लूट, गैस एजेंसी मैनेजर से नकाबपोश बदमाशों ने छीना कैश बैग, CCTV में कैद हुई वारदात

रायपुर। राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। गैस एजेंसी के एक मैनेजर से करीब 10 लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने छीन लिया। घटना डीडी नगर थाना क्षेत्र की है, जहां पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित श्रवण साहू एक निजी गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार शाम वे एजेंसी से संबंधित भुगतान की राशि लेने अग्रसेन चौक स्थित कार्यालय पहुंचे थे। वहां से करीब 10 लाख रुपये लेकर वे अपनी कार से टाटीबंध स्थित मुख्य कार्यालय के लिए रवाना हुए थे।21_1780799622

रास्ते में डगनिया बाजार के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक पहले उनकी कार को क्रॉस करते हैं और फिर कुछ दूरी पर जाकर यू-टर्न लेकर वापस लौट आते हैं। जैसे ही श्रवण साहू कार से उतरकर कैश से भरा बैग लेकर आगे बढ़ते हैं, बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीन लेते हैं।19_1780799588

Read More कर्मचारियों के नाम पर 172 करोड़ की हेराफेरी: पूर्व आबकारी एमडी त्रिपाठी गिरफ्तार, 20 जुलाई तक रिमांड पर; रामगोपाल अग्रवाल से होगी पूछताछ

लूट के बाद पीड़ित ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। पीड़ित के मुताबिक तीनों आरोपियों ने अपने चेहरे स्कार्फ से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया। पूरी घटना कुछ ही सेकंड में अंजाम दे दी गई।20_1780799607

Read More  थाने से चंद कदम दूर 70 लाख की बड़ी चोरी: मोबाइल शॉप का शटर तोड़कर ले गए सैकड़ों स्मार्टफोन, CCTV भी तोड़ गए बदमाश

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने पहले से मैनेजर की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी। संभावना जताई जा रही है कि बदमाशों ने रकम ले जाने की जानकारी मिलने के बाद रेकी कर वारदात को अंजाम दिया। इसी एंगल से पुलिस जांच आगे बढ़ा रही है।image-2026-06-06t235527012_1780771005

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। डीडी नगर थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Latest News

Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन Rahul Gandhi PC: घायल छात्र को साथ लाकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप, बोले- 'प्रदर्शनकारियों पर चली पैलेट गन'; सरकार ने किया खंडन
अब वाहनों की गति तेज हुई, तो होगी कार्रवाई, सीसीटीवी से रखी जा रही नज़र
Dhamtari EOW Raid: 22 साल पुराने मामले में मेडिकल स्टोर पर EOW का छापा, जब्त दस्तावेजों से खुल सकते हैं बड़े राज
Kondagaon News: शिक्षकों की कमी पर फूटा पालकों का गुस्सा, PM SHRI स्कूल में जड़ा ताला; बोले- 'एक शिक्षक के भरोसे कैसे चलेगी पढ़ाई?'
18 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्ज़ा , SDM ने दिए जाँच के आदेश
Raipur Breaking: आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार का कहर, आधा दर्जन वाहनों को मारी टक्कर; महिला चालक मौके से फरार
iPhone Scam Case: iPhone 14 Pro की जगह पार्सल में निकला Beard Oil, उपभोक्ता आयोग ने ई-कॉमर्स कंपनी और सेलर पर लगाया 1.81 लाख रुपये का भुगतान आदेश
CJP Protest Violence: संसद मार्च में हिंसा के आरोपियों पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, पासपोर्ट रद्द कराने की तैयारी; पहचान अभियान तेज
Kolkata Gold Seizure: 4 किलो सोने के साथ दो लोग गिरफ्तार, हवाला और तस्करी एंगल पर जांच; करोड़ों की खेप ने बढ़ाई एजेंसियों की चिंता
सुबह-सुबह राशन की दुकान में मची अफरा-तफरी! जंगली हाथी ने चावल की बोरियां फाड़ीं, मिनटों में मचाया तांडव
Paper Leak Law: पेपर लीक पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी, कैबिनेट में आज आ सकता है सख्त कानून; 10 साल या उससे अधिक की जेल और भारी जुर्माने का प्रस्ताव
Raipur Stone Pelting Row: FIR के विरोध में थाने के बाहर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, 15 घंटे से धरने पर डटे नेता; केस वापस लेने की मांग