शिक्षा मंत्री ने उड़ाया सड़क सुरक्षा का मखौल तो सीएम ने हेलमेट पहनकर दिया सुरक्षा का संदेश

शिक्षा मंत्री ने उड़ाया सड़क सुरक्षा का मखौल तो सीएम ने हेलमेट पहनकर दिया सुरक्षा का संदेश

दुर्ग/रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा माह के दौरान दो अलग-अलग तस्वीरों ने प्रदेश की सियासत और सोशल मीडिया का पारा गरमा दिया है। एक तरफ जहां स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव दुर्ग की सड़कों पर बिना हेलमेट बाइक चलाकर नियमों की धज्जियां उड़ाते दिखे तो वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद हेलमेट पहनकर जनता को ट्रैफिक नियमों के पालन की नसीहत दी। शिक्षा मंत्री का बिना हेलमेट वाला वीडियो खुद उनके सोशल मीडिया हैंडल से जारी होने के बाद लोग उन पर जमकर निशाना साध रहे हैं और इसे पद की गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं।

एक तरफ नियम की अनदेखी तो दूसरी तरफ संदेश

शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन दो तस्वीरों ने सुरक्षा को लेकर सरकार के दो अलग चेहरे सामने रख दिए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर की सड़कों पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के साथ स्कूटी पर नजर आए। सीएम ने न सिर्फ खुद हेलमेट पहना बल्कि यह संदेश भी दिया कि जीवन सुरक्षित रखने के लिए नियमों का पालन जरूरी है। इसके ठीक उलट स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गुरुवार का एक वीडियो चर्चा में आ गया जिसमें वे समर्थकों की भीड़ के साथ बिना हेलमेट शान से बाइक चला रहे हैं। लोगों का कहना है कि जो मंत्री बच्चों के भविष्य और शिक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं वही सुरक्षा नियमों का मजाक बना रहे हैं।

Read More 100 का प्रावधान, 345 आबादी पट्टे बांटने का दावा! आरंग की दरबा पंचायत में उठे सवाल, कलेक्टर से जांच की मांग

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा

Read More मुख्यमंत्री तक पहुंची शिकायत तो बनी जांच कमेटी, गड़बड़ी भी सामने आई लेकिन कार्रवाई के आंकड़े ने ही खड़े कर दिए नए सवाल

मंत्री के इस वीडियो पर आम जनता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि क्या नियम सिर्फ आम आदमी के लिए हैं। विजय गुप्ता ने तंज कसते हुए लिखा कि अब अगर पुलिस चालान काटे तो जनता को मंत्री जी का यह वीडियो दिखाना चाहिए। वहीं धनेश वर्मा और मधुसूदन यादव जैसे यूजर्स ने पूछा है कि सड़क सुरक्षा सप्ताह में बिना हेलमेट घूमने वाले मंत्री का चालान काटने की हिम्मत कौन सा अधिकारी दिखाएगा।

 

 

Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी