Chhattisgarh Politics: ‘मुसवा’ पोस्टर से छिड़ी नई सियासी बहस, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Chhattisgarh Politics: ‘मुसवा’ पोस्टर से छिड़ी नई सियासी बहस, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर पोस्टर वार शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने एक व्यंग्यात्मक कार्टून पोस्टर जारी कर कांग्रेस के पिछले कार्यकाल पर निशाना साधा है, जिसमें कई कथित घोटालों का जिक्र किया गया है। पोस्टर के जरिए BJP ने विपक्षी दल पर हमला बोलते हुए राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है।

कार्टून पोस्टर में दिखाए गए कई नेता
जारी पोस्टर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा को कार्टून शैली में दर्शाया गया है। पोस्टर में उन्हें प्रतीकात्मक रूप से कांग्रेस शासनकाल में हुए कथित घोटालों के जिम्मेदार पात्रों को पकड़ते हुए दिखाया गया है।

कई कथित घोटालों का जिक्र
पोस्टर में कांग्रेस सरकार के समय सामने आए कुछ विवादित मामलों का उल्लेख करते हुए महादेव सट्टा एप, गोठान योजना, खदान और शराब से जुड़े घोटालों का जिक्र किया गया है। BJP ने इन मामलों को लेकर कांग्रेस पर पहले भी लगातार आरोप लगाए हैं और इसी क्रम में यह नया पोस्टर सामने आया है।BJP

Read More अफीम केस में पूर्व BJP नेता को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से जमानत; ‘खेत में मौजूद नहीं थे’ बना अहम आधार

पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार का भी उल्लेख
जारी कार्टून पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे बिट्टू बघेल का भी संदर्भ दिया गया है। पोस्टर के साथ एक व्यंग्यात्मक लाइन “झपाही जम्मो मुसवा” लिखी गई है, जो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

सियासत में पोस्टर वार तेज
छत्तीसगढ़ की राजनीति में पोस्टर और सोशल मीडिया के जरिए आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार तेज होता जा रहा है। BJP का कहना है कि यह पोस्टर कथित घोटालों के मुद्दे को जनता के सामने लाने का प्रयास है, वहीं कांग्रेस की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया आने की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना