रफ्तार का कहर! रायपुर में पानी टैंकर ने 15 साल के मासूम को कुचला, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली मौत

रफ्तार का कहर! रायपुर में पानी टैंकर ने 15 साल के मासूम को कुचला, CCTV में कैद हुई दिल दहला देने वाली मौत

रायपुर: रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर दिया है। सड्डू स्कूल के पास तेज रफ्तार पानी टैंकर की चपेट में आने से 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि टैंकर के पहिए चढ़ने के बाद भी बच्चा कुछ सेकेंड के लिए उठकर खड़ा हुआ, लेकिन गंभीर चोटों के कारण वह दोबारा सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना ने इलाके में भारी आक्रोश और शोक का माहौल पैदा कर दिया है।43_1779857395

जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा स्कूल बैग टांगे सड़क किनारे पैदल जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहे पानी टैंकर ने उसे कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। दुर्घटना के तुरंत बाद चालक टैंकर लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।44_1779859571

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसे से ठीक पहले एक बाइक सवार भी सड़क पर दिखाई दे रहा था। पुलिस को आशंका है कि अचानक हुई किसी हलचल के कारण बच्चा टैंकर की चपेट में आ गया। CCTV फुटेज में यह भी देखा गया कि दुर्घटना के तुरंत बाद सबसे पहले वही बाइक सवार मौके पर पहुंचा था। फिलहाल, उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उसे तलाशने में जुटी हुई है ताकि हादसे की पूरी परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।45_1779859868

Read More सब्जी बाजार हटाने पहुंची निगम टीम, फिर मचा घमासान! महिला की गिरफ्तारी पर विक्रेताओं का विरोध

मृतक की पहचान सड्डू स्थित एलआईजी सेक्टर-1 निवासी किशोर के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस ने फरार टैंकर चालक और वाहन की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की है। वहीं प्रशासन ने आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

Read More Bhupesh Baghel News: सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली राहत, चुनाव याचिका खारिज कराने की SLP खारिज; 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

Latest News

वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा वर्दी की आड़ में 20 लाख का गबन: कांकेर के जंगलों में नक्सली डंप से मिला था कैश, सरकारी खाते में डालने के बजाय दो तत्कालीन डीएसपी ने आपस में बांटा
शिक्षा मंत्री के गृह जिले में परीक्षा के बीच मौत बनकर गिरी छत, खतरे में पड़ी 50 बच्चों की जान, तीन घायल
सियासी तीर...कुछ विधानसभा में थमा 'पवन' का झोंका, उड़े 'भावी माननीयों' के तोते
Smartphone Battery Tips: कुछ ही घंटों में खत्म हो रही फोन की बैटरी? ये सेटिंग्स बदलकर बढ़ाएं बैकअप
Weather Change Health Tips: सुबह उठते ही गला सूखना और खांसी क्यों होती है? बदलते मौसम में ऐसे रखें सेहत का ख्याल
October Rajyoga 2026: अक्टूबर में बनेंगे 4 बड़े शुभ योग, इन 4 राशियों के लिए खास रहेगा महीना
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों में बड़ा फेरबदल, प्रमुख निकायों-जिलों की कमान बदली देखे लिस्ट.....
सुबह-सुबह सिम्स की बदहाल व्यवस्था देख भड़के स्वास्थ्य मंत्री, फर्श उखड़ी मिली तो तत्काल मरम्मत के दिए निर्देश
बद्रीनाथ में ही क्यों होता है मां का पिंडदान ?
छत्तीसगढ़ में 19 नायब तहसीलदारों को मिला प्रमोशन, तहसीलदार पद पर हुई पदस्थापना
दोषमुक्त आरोपी का सामान राजसात करना गैरकानूनी, सत्र न्यायालय ने पलटा निचली अदालत का फैसला
6 हजार के कर्ज पर 18 हजार ब्याज की मांग, पति-पत्नी ने मिलकर युवक का गला काटा