NJV BIG BREAKING: खाकी को सरेआम चुनौती! व्यस्त बाजार में सर्राफा कारोबारी के सीने में उतारी गोली, दिनदहाड़े हुए इस कत्ल से दहशत में जीपीएम; आक्रोशित व्यापारियों का अल्टीमेटम

NJV BIG BREAKING: खाकी को सरेआम चुनौती! व्यस्त बाजार में सर्राफा कारोबारी के सीने में उतारी गोली, दिनदहाड़े हुए इस कत्ल से दहशत में जीपीएम; आक्रोशित व्यापारियों का अल्टीमेटम

पेंड्रा/जीपीएम। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि अब वे दिनदहाड़े खाकी की मुस्तैदी को ठेंगा दिखाते हुए खूनी खेल खेलने लगे हैं। मंगलवार को पेंड्रा के भीड़भाड़ वाले कोटमी बाजार में हथियारबंद बदमाशों ने दुस्साहस की सारी हदें पार करते हुए एक सराफा व्यापारी को सरेआम गोलियों से भून दिया। भरे बाजार में हुई इस वारदात ने न सिर्फ पूरे इलाके को खौफ में डाल दिया है, बल्कि पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और पेट्रोलिंग के दावों की पोल खोलकर रख दी है।

रेकी, विरोध और फिर चली गोली... ऐसे दहला कोटमी बाजार

मंगलवार की दोपहर जब कोटमी बाजार में आम दिनों की तरह गहमागहमी थी, तभी एक बाइक पर सवार तीन अनजान युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ये तीनों बदमाश काफी देर तक सराफा कारोबारी पप्पू सोनी की दुकान के आसपास मंडराते रहे। जैसे ही उन्होंने संदिग्ध नीयत से दुकान के भीतर दाखिल होने की कोशिश की, सतर्क व्यापारी पप्पू सोनी ने उनका कड़ा विरोध किया। अपनी योजना को नाकाम होता देख बदमाश इस कदर बौखलाए कि उन्होंने कमर से हथियार निकाला और व्यापारी पर सीधे फायर झोंक दिया। गोली सीधे कारोबारी को लगी और वे लहूलुहान होकर वहीं जमीन पर गिर पड़े। गोली की गूंज से पूरे बाजार में भगदड़ और चीख-पुकार मच गई, जिसका फायदा उठाकर हत्यारे आसानी से फरार हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम, मौके से जिंदा कारतूस बरामद

खून से लथपथ पप्पू सोनी को आसपास के दुकानदारों ने बिना देरी किए फौरन जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों की टीम ने उन्हें बचाने की जद्दोजहद की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अत्यधिक खून बह जाने के कारण व्यापारी ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच के दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस (Live Cartridge) भी बरामद हुआ है, जो इस बात का सुबूत है कि बदमाश पूरी तैयारी और बड़े हथियारों के साथ वारदात को अंजाम देने आए थे।

Read More छत्तीसगढ़ में 47 नेताओं की सुरक्षा खत्म, 100 से ज्यादा की श्रेणी घटी: सीएम की पत्नी कौशल्या साय को अब Y+ सुरक्षा; मंत्री केदार कश्यप और दीपक बैज की Z+ श्रेणी कम हुई

सुरक्षा सिर्फ कागजों पर, व्यापारियों का उग्र आंदोलन का ऐलान

 

Read More क्रिकेट सट्टे की काली कमाई से खड़ी की 25 करोड़ की सल्तनत, हवाला के रास्ते दुबई तक पहुंचा नेटवर्क

दिनदहाड़े व्यापारी की हत्या की खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गई। घटना के बाद से पेंड्रा के व्यापारी वर्ग में शोक के साथ-साथ भयंकर आक्रोश उबल रहा है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस-प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि व्यस्त बाजारों में सुरक्षा भगवान भरोसे है। पुलिस की गश्त नदारद रहने के कारण ही अपराधियों के मन से खाकी का खौफ खत्म हो गया है। गुस्साए व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इन हत्यारों को खोज निकाला नहीं गया, तो वे अपनी दुकानें बंद कर सड़कों पर उतरेंगे और उग्र आंदोलन करेंगे।

भागने न पाएं हत्यारे, सीमाओं पर तगड़ी नाकेबंदी

व्यापारियों के भारी दबाव और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बना दी गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं। पुलिस कोटमी बाजार और चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान और उनके भागने के रूट का पता चल सके। इसके साथ ही जीपीएम जिले की सभी सीमाओं को सील कर पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है।

Tags:

Latest News

ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल ABVU में छात्रों के बीच जंग, क्लास से कैंटीन तक चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
तीन दिन में उजाड़ा गांव, अब छह जगहों पर भटक रहे परिवार, न्याय के लिए सड़क पर लेटकर निकाली दंडवत यात्रा, एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा
बनराकस की एंट्री से फुलेरा में भूचाल, सचिव जी के सामने नई मुसीबत, प्राइम वीडियो ने 'पंचायत 5' का ट्रेलर किया रिलीज
सोमनाथ दर्शन पर निकले बुजुर्गों की यात्रा बनी मुसीबत, सड़क पर बैठकर गुजारने पड़ रहे घंटे, खाने से लेकर ठहरने तक बदइंतजामी, जिम्मेदार कोच भी नदारद
बैलाडीला में माइनिंग वेस्ट का पहाड़ खिसकने से मचा हड़कंप, कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच टीम, पर्यावरणीय नुकसान की होगी जांच
तालाब में डूबा 24 साल का युवक, 20 घंटे बाद भी नहीं मिला शव, गोताखोरों की तलाश जारी
नंदकुमार साय के पैर में लगी चोट, CM विष्णुदेव साय ने दिखाई संवेदनशीलता, हेलीकॉप्टर से रायपुर लाकर अस्पताल में कराया भर्ती
आज होगा हरि-हर मिलन, महादेव श्रीहरि को सौंपेंगे सृष्टि के संचालन का भार
पंजाब चुनाव 2027: भाजपा ने बनाई 19 सदस्यीय चुनाव समिति, सुनील जाखड़ और रवनीत बिट्टू को मिली अहम जिम्मेदारी
ध्रुव राठी की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में साकेत कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
जगदलपुर में अवैध शराब तस्करी का बड़ा खुलासा, 140 पेटी गोवा शराब जब्त; दो नाबालिग समेत तीन पकड़े गए
भीषण सड़क हादसा: भजन गाने जा रहे तीन ग्रामीणों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे के बाद बस चालक फरार