सूदखोरी का जाल: पूर्व जिपं सदस्य ने आदिवासी सरपंच को बंधक बना कर दी यातना 

रायगढ़ में सूदखोरी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बिलासपुर पंचायत के आदिवासी सरपंच छेदीलाल को 25 हजार रुपए के कर्ज के बदले 5 घंटे तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और शारीरिक यातनाएं दीं। सरपंच ने 25 हजार के बदले 65 हजार रुपए चुका दिए हैं, फिर भी सूदखोर नेता 1 लाख 29 हजार रुपए के चक्रवृद्धि ब्याज की मांग कर रहा है। प्रताड़ित सरपंच ने रायगढ़ एसपी दिव्यांग पटेल से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है, और कहा है कि न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या ही एकमात्र विकल्प होगा।

पूरा कर्ज चुकाने के बाद भी प्रताड़ना

पीड़ित आदिवासी सरपंच छेदीलाल ने पुलिस को बताया कि वह मूल राशि से कहीं अधिक 65 हजार रुपए पहले ही वापस कर चुका है। बावजूद इसके, कांग्रेस नेता ब्याज के नाम पर 1 लाख 29 हजार रुपए की मांग कर उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है।

Read More छत्तीसगढ़ में नया नियम: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, शादी सीजन से पहले बड़ा फैसला

सरपंच के अनुसार, हाल ही में कांग्रेस नेता ने उसे मुरा स्थित अपने गांव के एक कमरे में जबरन 5 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और यातनाएं दीं। इस घटना से छेदीलाल बुरी तरह भयभीत हो गया है। उसने कहा कि गरीब आदिवासी होने के कारण उसके लिए इतनी बड़ी रकम चुकाना नामुमकिन है, और सूदखोर की प्रताड़ना से वह पूरी तरह टूट चुका है।

Read More नशे ने छीना होश: अंबिकापुर में पुत्र बना पिता का कातिल, वारदात के बाद शव टंकी में छुपाया, कहा- “बाय मिस्टेक” हो गया

 

एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब रायपुर में सूदखोर विरेंद्र तोमर का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है। कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत सदस्य जैसे जिम्मेदार पद पर रह चुके व्यक्ति का सूदखोरी के इस घिनौने कृत्य में शामिल होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

प्रताड़ित आदिवासी सरपंच छेदीलाल ने एसपी दिव्यांग पटेल के समक्ष उपस्थित होकर आपबीती सुनाई और सूदखोर कांग्रेस नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस सनसनीखेज मामले में अब क्या कार्रवाई करती है, इस पर सभी की नजरें टि

की हुई हैं।

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

प्रेस क्लब चुनाव...विकास पैनल की बड़ी जीत, अपीलीय अधिकारी ने खारिज की आशीर्वाद पैनल की अपील नई कार्यकारणी की वैधता पर लगी मुहर...

राज्य

दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी दिल्ली के नांगलोई में भीषण हादसा: DTC बस ने कई लोगों को कुचला, 2 की मौत, गुस्साई भीड़ ने बसों में की तोड़फोड़ और आगजनी
नई दिल्ली। पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद भारी हंगामा हो गया।...
Delhi Excise Case: हाईकोर्ट में CBI की याचिका पर सुनवाई, केजरीवाल-सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को नोटिस
Dark Web से चल रहा था ड्रग्स का खेल, ‘टीम कल्कि’ नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ड्रग्स जब्त
गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात: लिव-इन पार्टनर ने अस्पताल परिसर में युवती पर फेंका एसिड, आरोपी गिरफ्तार
अनुराग डोभाल के लाइव सुसाइड प्रयास से सोशल मीडिया में हलचल, अली गोनी और एल्विश यादव ने जताई चिंता, प्रिंस नरूला का ट्रोलर्स पर गुस्सा