छत्तीसगढ़ में नया नियम: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, शादी सीजन से पहले बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ में नया नियम: रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा DJ, शादी सीजन से पहले बड़ा फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी शादी सीजन को देखते हुए DJ और धुमाल संचालन को लेकर नया नियम लागू किया गया है। रायपुर में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में यह तय किया गया कि राज्य में रात 10 बजे के बाद DJ बजाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस और DJ संचालकों की संयुक्त बैठक
इस मुद्दे पर रायपुर में पहली बार पुलिस अधिकारियों और DJ-धुमाल संचालकों की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों पक्षों के बीच विस्तार से चर्चा हुई और ध्वनि प्रदूषण तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े नियमों का पालन करने पर सहमति बनी। DJ संचालकों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे शादी, जुलूस और अन्य आयोजनों में तय समय सीमा का पालन करेंगे, ताकि किसी प्रकार की शिकायत या विवाद की स्थिति न बने।

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विवाह और त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। अगर कोई DJ संचालक निर्धारित समय सीमा या ध्वनि मानकों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read More बिजली निजीकरण पर सियासत तेज! CM साय ने कांग्रेस के आरोपों को बताया ‘भ्रामक’, बोले- सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं

एसोसिएशन भी करेगी निगरानी
बैठक में यह भी तय हुआ कि DJ एसोसिएशन अपने सदस्यों को नियमों के प्रति जागरूक करेगी। यदि कोई संचालक नियमों का पालन नहीं करता है तो एसोसिएशन स्तर पर भी उस पर जुर्माना या अन्य कार्रवाई की जा सकती है।

Read More सिरगिट्टी क्षेत्र में अवैध कबाड़ दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई, 10 संचालकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

शादी और त्योहारों के मौसम को देखते हुए फैसला
दरअसल होली के बाद प्रदेश में नवरात्रि, रामनवमी और फिर मार्च के अंतिम सप्ताह से विवाह समारोहों का दौर शुरू होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस और DJ संचालकों ने पहले से ही व्यवस्था तय करने की पहल की है, ताकि कार्यक्रमों के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था या शिकायत न हो।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार पीछा करने की बात को लेकर हुआ था विवाद, चौकीदार की हत्या का चंद घंटों में खुलासा, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
त्योहारों से पहले सीपत पुलिस का शिकंजा, आर्म्स एक्ट में तीन बदमाशों पर कार्रवाई, चार स्थायी वारंटी भी पकड़े गए
हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार पर लगाया 10 हजार का जुर्माना, 8 अक्टूबर तक रिपोर्ट पेश करने का अंतिम मौका
महिला ओबीसी कोटे में पुरुषों की नियुक्ति गलत, हाई कोर्ट ने 3 लाख मुआवजे का दिया आदेश
हाई कोर्ट का अहम फैसला: वरिष्ठता विज्ञापन से नहीं, नियुक्ति की तारीख से होगी तय
डोंगरगढ़ की देवी के नाम पर फिर छिड़ी बहस: बमलाई, बम्लेश्वरी या बगलामुखी? गोंड समाज की आपत्ति के बाद इतिहास पर उठे सवाल
हथौड़ा लेकर पहुंचा हत्यारा... रेलवे ठेकेदार के सुपरवाइजर की बेरहमी से हत्या, सीसीटीवी में कैद हुआ संदिग्ध, चोरी या पुरानी रंजिश, पुलिस दोनों एंगल से कर रही जांच
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में बंद रहेंगी शराब और मांस की दुकानें, सरकार ने जारी किए निर्देश
Satyendar Jain Bail: सत्येंद्र जैन को DJB केस में कोर्ट से राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत
Tibet Earthquake: बाढ़ की तबाही के बाद तिब्बत फिर हिला, 5.0 तीव्रता के भूकंप से दहशत; 10 KM नीचे था केंद्र
Delhi Gangwar: ‘समझौते’ के बहाने दिल्ली बुलाया, किराए के मकान में रची हत्या की साजिश; गुड्डू बादशाह मर्डर में 8 गिरफ्तार
NALSAR Controversy: सुप्रीम कोर्ट ने BCI को लगाई फटकार, लॉ छात्रों के आचरण पर रोक लगाने का अधिकार नहीं