होली अवकाश के बाद फिर गूंजा विधानसभा सदन, अफीम खेती के मुद्दे पर गरमा सकती है राजनीति, देखे लाइव

होली अवकाश के बाद फिर गूंजा विधानसभा सदन, अफीम खेती के मुद्दे पर गरमा सकती है राजनीति, देखे लाइव

रायपुर। होली अवकाश के बाद सोमवार से छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है। जैसे ही सदन की कार्रवाई शुरू हुई, सियासी तापमान भी बढ़ता नजर आया। दुर्ग जिले में भाजपा नेता के खेत में कथित अफीम की खेती का मामला आज सदन में प्रमुख मुद्दा बन सकता है। माना जा रहा है कि विपक्ष इस मामले को जोरदार तरीके से उठाएगा और सरकार से जवाब मांगेगा।

अफीम खेती पर सदन में हो सकता है तीखा विवाद
दुर्ग जिले में मक्के की फसल की आड़ में अफीम की खेती का खुलासा होने के बाद यह मामला लगातार सुर्खियों में है। विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इस विषय पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाया जा सकता है, जिससे सदन में तीखी बहस होने के आसार हैं।

इन विभागों पर होगी आज चर्चा
आज की कार्यसूची के अनुसार सदन में मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों से जुड़े विषयों पर चर्चा होगी। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।

Read More दहेज में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता को जबरन पिलाया कीटनाशक, पति और सास पर मामला दर्ज

मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री रखेंगे पत्र
आज की कार्यवाही के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप, दयालदास बघेल और रामविचार नेताम विभिन्न विभागों से जुड़े पत्र और रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत करेंगे।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी होंगे पेश
सदन में आज दो ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लगाए गए हैं। विधायक भावना बोहरा और विधायक ब्यास कश्यप दोनों विधायक अपने-अपने मुद्दों को सदन के सामने रखेंगे।

सभापति पेश करेंगी प्रतिवेदन
विधानसभा की सभापति गोमती साय सदन में विभिन्न प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगी। इसके अलावा आज से विधानसभा में अनुदान मांगों पर चर्चा की प्रक्रिया भी शुरू होगी।

डिप्टी सीएम भी रहेंगे चर्चा में शामिल
अनुदान मांगों पर होने वाली चर्चा में डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी भाग लेंगे। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बजट और विभिन्न विभागों के खर्चों को लेकर भी सदन में विस्तृत चर्चा होगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना