दुर्ग में अफीम की अवैध खेती पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की नष्ट करने की कार्रवाई

दुर्ग में अफीम की अवैध खेती पर बड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की नष्ट करने की कार्रवाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मक्के की फसल की आड़ में की जा रही अवैध अफीम की खेती के खुलासे के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार से खेतों में लगे अफीम के पौधों को काटकर नष्ट करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत की जा रही है।

खेतों में चल रही है पौधों को नष्ट करने की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, ग्राम समोदा के आसपास खेतों में बड़ी संख्या में अफीम के पौधे पाए गए थे। मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अफीम के पौधों को काटने और नष्ट करने का अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान करीब 25 से 30 पुलिसकर्मी मौके पर तैनात हैं और पूरी प्रक्रिया प्रशासन की निगरानी में की जा रही है।

मक्का की फसल की आड़ में उगाई जा रही थी अफीम
दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह के अनुसार, यह अवैध खेती समोदा, झेनझरी और सिरसा गांव के बीच स्थित खेतों में की जा रही थी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मक्का और भुट्टे की फसल के बीच अफीम के पौधे छिपाकर लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें बड़ी मात्रा में अफीम के पौधे मिले।

Read More दबेना एनीकट 'डीजल' घोटाला: 95 रु का डीजल 152 में ! सरकारी खजाने से ठेकेदार पर लुटाए 27 लाख, भंडाफोड़ हुआ तो 24 लाख वापस; कब होगी जिम्मेदारों पर कार्रवाई.....

कई एजेंसियों ने मिलकर की संयुक्त कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB), फॉरेंसिक साइंस लैब, आबकारी विभाग और राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया। सभी विभागों की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।

Read More बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर, गोलू ठाकुर और विकास विश्नोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी
पुलिस के मुताबिक, इस अवैध खेती के पीछे राजस्थान के जोधपुर निवासी अचला राम जाट को मुख्य प्लॉटर बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम जोधपुर रवाना की गई है और उसकी तलाश जारी है।

भाजपा ने आरोपी नेता को किया निलंबित
मामले के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी नेता विनायक ताम्रकर को पार्टी से निलंबित कर दिया है।प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना