गरियाबंद में तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

गरियाबंद में तेंदुए की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई में अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम ने तेंदुए की खाल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच फैले तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है, जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी फरार बताए जा रहे हैं।

गोपनीय सूचना के बाद हाईवे पर की गई घेराबंदी
वन विभाग को 5 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि रायपुर–देवभोग नेशनल हाईवे 130C के रास्ते तेंदुए की खाल की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की एंटी-पोचिंग टीम ने तौरेंगा वनोपज जांच नाका पर वाहनों की सघन जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रायपुर से देवभोग की ओर जा रही मारुति सुजुकी ईको (CG 04 PT 2966) को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच में तेंदुए की आधी खाल (बिना सिर और पंजे) बरामद हुई, जिसके बाद टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।

दो आरोपी मौके से गिरफ्तार
मौके पर कार्रवाई करते हुए एंटी-पोचिंग टीम ने वाहन में सवार दोनों संदिग्धों को तुरंत हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उनकी पहचान जमरसाय (55 वर्ष) निवासी कटेलपारा, छुरा और सूरज नेताम (21 वर्ष) निवासी कांटाखुसरी, छुरा के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने तेंदुए की खाल की अवैध तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क के बारे में भी पूछताछ की जा रही है, ताकि पूरे रैकेट का खुलासा किया जा सके।

Read More बिलासपुर हिंसा मामले में अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों की तलाश जारी, सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी नजर

अंतरराज्यीय नेटवर्क की आशंका
प्रारंभिक जांच में इस तस्करी गिरोह के तार ओडिशा के नुआपाड़ा जिले से जुड़े होने की बात सामने आई है। अधिकारियों के अनुसार इस नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। फिलहाल, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम छापेमारी कर रही है।

Read More खाता किसी का, खेल किसी और का! साइबर ठगी की रकम खपाने वाला म्यूल अकाउंट नेटवर्क बेनकाब, 2 गिरफ्तार

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को 7 मार्च को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरियाबंद की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और इस तस्करी गिरोह से जुड़े अन्य लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Error on ReusableComponentWidget

Latest News

Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू Jagdalpur News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में मजदूरी कर रही थीं 8 नाबालिग बच्चियां, संयुक्त टीम ने मारा छापा; मौके से कराया रेस्क्यू
IGKV Paper Leak: पेपर लीक के बाद कल से दोबारा परीक्षा, अब ई-मेल से आएंगे प्रश्नपत्र; पासवर्ड के बिना नहीं खुलेगा पेपर
US Plane Crash: कैलिफोर्निया में एयरपोर्ट के पास धड़ाम हुआ छोटा विमान, 2 की मौत; दो घायल, जांच शुरू
बिलासपुर में संदिग्ध दस्तावेजों पर पुलिस का शिकंजा, 23 लोगों को भेजा रायपुर होल्डिंग सेंटर; पश्चिम बंगाल तक पहुंची जांच टीम
शराब पीते ही बिगड़ी तबीयत, फिर मौतों का सिलसिला… सागर में 9 मौतों से मचा हड़कंप, 25 से अधिक मरीज अस्पताल में भर्ती
झीरम घाटी कांड: भूपेश बघेल पर BJP नेता नरेश चंद्र का वार; पूछा- NIA अदालत का आदेश आ गया, आपकी जेब का साक्ष्य कहां है?
जल संसाधन विभाग बना घोटालों का गढ़: बिना टेंडर और एग्रीमेंट के 24 घंटे में निकाल लिए 1.89 करोड़ रुपए
कांग्रेस में बड़ा बदलाव 6 राज्यों में बदले प्रभारी, सचिन पायलट को पंजाब तो भूपेश बघेल को असम की कमान
छग में मंत्रियों की संख्या पर फिर फंसा मामला, 14वें मंत्री की नियुक्ति को हाई कोर्ट में चुनौती
बुरखे में लूट की साजिश, पिस्टल तानकर रेलवे कर्मचारी से लूट और घर में डकैती का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार
चाकू दिखाकर आईफोन लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार, लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद
महापौर पर कथित आपत्तिजनक वीडियो पड़ा भारी! यूट्यूबर सोमा देवांगन गिरफ्तार, कांग्रेस ने थाने में दिया धरना