कांकेर का सिपाही राजनांदगांव में दे रहा था विशेष सेवा, सट्टेबाजों से यारी पड़ गई भारी अब निलंबित.....

कांकेर का सिपाही राजनांदगांव में दे रहा था विशेष सेवा, सट्टेबाजों से यारी पड़ गई भारी अब निलंबित.....

रायपुर। कांकेर में पदस्थ प्रधान आरक्षक विजय पांडे को सट्टेबाजों के साथ सांठगांठ और उनकी लग्जरी मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार ने इस मामले में प्रशासनिक डंडा चलाते हुए न केवल निलंबन की कार्रवाई की, बल्कि संबंधित बड़े अधिकारियों को भी जमकर क्लास लगाई। 

 मामला प्रकाश में तब आया जब प्रधान आरक्षक की सट्टेबाजों से साथ दुबई टूर  की तस्वीरें और वहां की ऐय्याशी की खबरें चर्चा में आई । गौर करने वाली  बात यह है कि एक मामूली सिपाही बड़े अफसरों की नाक के नीचे लंबे समय से यह गैर-कानूनी नेटवर्क चला रहा था और जिम्मेदार अधिकारियों ने जानबूझकर आंखें मूंद रखी थीं।

 सट्टेबाजों का खास सिपाही आखिर किसका था खास....

Read More RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये

इस पूरे घटनाक्रम ने पुलिस महकमे की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि विजय पांडे राजनांदगांव में नए आईजी के पदभार संभालते ही वहां पहले दिन से सक्रिय हो गया था। कायदे से उसकी ड्यूटी कांकेर में थी, लेकिन वह मौखिक आदेशों के दम पर राजनांदगांव में अपनी सेवाएं दे रहा था। सूत्रों के मुताबिक, विभाग के कुछ रसूखदार अधिकारी इस सिपाही का इस्तेमाल सट्टा सिंडिकेट से वसूली और महीना बांधने के लिए कर रहे थे। अब सवाल यह है कि क्या बिना बड़े संरक्षण के एक प्रधान आरक्षक अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजों के साथ दुबई में छुट्टियां मना सकता है?

Read More देवधरम टेकरी पर मंत्री विजयवर्गीय का रेस्ट हाउस, निगम से 26 साल पुरानी फाइल ही गायब

इंटेलिजेंस चीफ के तेवर से महकमे में मचा हड़कंप

ये मामला जब इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार तक पहुंचा, तो उन्होंने इसे अनुशासनहीनता की हद माना। बताया जा रहा है कि अमित कुमार ने तत्काल कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को तलब किया और फोन पर ही उनकी क्लास लगा दी। उन्होंने नाराजगी जताते हुए पूछा कि आखिर एक सिपाही उनकी जानकारी के बिना दूसरे जिले में रहकर गलत कार्य कैसे कर रहा था। इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार अपनी सख्त छवि के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने साफ कहा है कि पुलिस की छवि खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

ट्रांसफर गिरोह और मलाईदार पोस्टिंग का पुराना खेल अब भी जारी...

यह मामला सिर्फ एक सिपाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने प्रशासनिक ढांचे में फैले कुशासन की पोल खोल दी है। चर्चा है कि आज भी पोस्टिंग और ट्रांसफर के पीछे मोटी रकम और रसूख का खेल चल रहा है। यही कारण है कि कुछ खास अधिकारी बार-बार एसपी, एसएसपी और आईजी जैसे मलाईदार पदों पर कब्जा जमाए बैठे हैं। वहीं, दूसरी तरफ सैकड़ों ईमानदार अफसर सालों से मुख्यालय की धूल फांक रहे हैं। जब रसूख के दम पर नियुक्तियां होंगी, तो विजय पांडे जैसे प्यादे सट्टेबाजों के साथ ही नजर आएंगे।

कागजों पर सुशासन और हकीकत में मलाई का चक्कर

आईएएस और आईपीएस लॉबी में भी यह भेदभाव साफ दिखता है। जो एक बार मलाईदार कुर्सी पर बैठ गया, वह वहीं चिपका रहता है। शासन के ऊंचे पदों पर बैठे लोग ही तय कर रहे हैं कि किसे फील्ड में रखना है और किसे नेपथ्य में। कागजों पर सुशासन की बातें तो बहुत होती हैं, लेकिन जमीन पर यह पूरी तरह कुशासन में बदल चुका है। जब जिले के कप्तान ही अनैतिक कामों के लिए मातहतों का इस्तेमाल करेंगे, तो जनता का भरोसा टूटना तय है।

राष्ट्रीय जगत विजन ने खोली पोल, अब बड़े चेहरों पर नजर

इस पूरे मामले को राष्ट्रीय जगत विजन ने प्रमुखता से उठाया, जिसके बाद विभाग को यह बड़ी कार्रवाई करनी पड़ी। आम जनता का भरोसा सिस्टम से उठता जा रहा है क्योंकि रक्षक ही अब भक्षकों के साथ मजे उड़ा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि क्या जांच सिर्फ एक छोटे कर्मचारी पर रुक जाएगी या उन बड़े चेहरों को भी बेनकाब किया जाएगा जो इस सट्टा सिंडिकेट के असली खिलाड़ी हैं। क्या सरकार इस सेटिंग बाज स्थानांतरण गिरोह पर लगाम लगाएगी या फिर मलाईदार पोस्टिंग का यह खेल यूं ही चलता रहेगा?

डिस्क्लेमर: यह समाचार रिपोर्टिंग केवल प्राप्त जानकारी, 'राष्ट्रीय जगत विजन' की रिपोर्ट और प्रशासनिक सूत्रों से मिली चर्चाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति की छवि खराब करना नहीं बल्कि प्रशासनिक विसंगतियों को उजागर करना है।
Tags:

Latest News

फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी! दंतेवाड़ा के प्रमाण पत्रों का राजस्थान में खुला राज, रायबरेली का आरोपी गिरफ्तार
Supreme Court का बड़ा फैसला: अवैध गिरफ्तारी के बाद पुलिस सीधे नहीं कर सकेगी दोबारा अरेस्ट, मजिस्ट्रेट की मंजूरी अनिवार्य
मंत्रालय का रौब, सरकारी मकान का सपना और 9 लाख की ठगी! धमतरी में महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मायके नहीं पहुंची बहन तो खुला खौफनाक राज! सेप्टिक टैंक में मिला संतोषी का शव; लिव-इन पार्टनर पर हत्या का आरोप
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की सियासी एंट्री को लेकर अटकलें तेज, जयंत चौधरी संग तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
NHM कर्मचारियों के मुद्दे पर J&K विधानसभा में बवाल! वेल में उतरे BJP विधायक, मार्शलों से धक्का-मुक्की; सदन स्थगित
अवैध रेत पर कार्रवाई के बीच बवाल! वन विभाग की टीम से गाली-गलौज का आरोप, जब्त 2 ट्रैक्टर छुड़ाकर ले गए लोग
सड़क पर दिखा हाथियों का कुनबा, शावकों संग निकला जंगल की ओर काफिला; वन अमले ने थामा ट्रैफिक
जगदलपुर में बैठने की जगह पर खूनी संघर्ष! सीने में हार्ट के पास घोंपा चाकू, इलाज के दौरान 27 वर्षीय युवक की मौत
बिल के विवाद ने पकड़ा तूल! बिलासपुर के होटल के बाहर युवती का हंगामा, बाउंसरों से विवाद का VIDEO वायरल
Smartphone Security: फोन में पड़ी ये फाइलें बन सकती हैं हैकिंग की वजह! एक क्लिक में खतरे में आ सकता है आपका निजी डेटा
कन्हर प्रोजेक्ट में 18 करोड़ का घोटाला: मुख्य अभियंता की सिफारिश के बावजूद फाइल दबाई गई