मां दंतेश्वरी मंदिर में खुला भंडार, दानपेटी में 19 लाख रुपये और श्रद्धालुओं की मनोकामना भरी अर्जियां

मां दंतेश्वरी मंदिर में खुला भंडार, दानपेटी में 19 लाख रुपये और श्रद्धालुओं की मनोकामना भरी अर्जियां

दंतेवाड़ा। 51 शक्तिपीठों में शामिल मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी तीन साल बाद टेम्पल कमेटी और प्रशासन की मौजूदगी में खोली गई। दानपेटी से कुल 19,44,432 रुपये की राशि मिली। इसके साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा डाले गए दर्जनों पत्र भी सामने आए, जिनमें विवाह, नौकरी, परीक्षा में अच्छे अंक और जीवनसाथी पाने जैसी विविध मनोकामनाओं की गुहार भरी हुई थी।

नकद राशि और दिल छू लेने वाली अर्जी
दानपेटी खोलते समय मंदिर के पुजारियों और टेम्पल कमेटी के सदस्यों ने घंटों की मेहनत के बाद राशि गिनी। भक्तों ने आस्था और श्रद्धा के साथ दान किया था। इस दौरान मिली अजीबोगरीब अर्जियों में किसी ने परीक्षा में सफलता की, किसी ने नौकरी पाने की प्रार्थना की, तो किसी प्रेमी ने मंदिर में अपने प्रेमी से मिलाने की गुहार लगाई।

जगदलपुर के एक युवक ने पत्र में लिखा कि “मैं जिस लड़की से प्यार करता था, हम पारिवारिक कारणों से अलग हो गए। मैं अपने जीवन का हर पल उसी के साथ बिताना चाहता हूं। मां, कृपया हमें मिलवाने में मदद करें।”मंदिर समिति के अनुसार, दानपेटी साल में तीन से चार बार खोली जाती है। भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार इसमें नकद राशि और पत्र डालते हैं, जिन पर मां दंतेश्वरी से मनोकामना पूरी करने की प्रार्थना होती है।

Read More मरवाही में हाथियों की आहट से ग्रामीण सतर्क, 7 जगह फसलों को नुकसान… वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

मंदिर में भक्ति और आस्था का संगम
दानपेटी के खुलने से न केवल बड़ी राशि का हिसाब-किताब हुआ, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था, प्रेम और मनोकामनाओं की झलक भी सामने आई। यह घटना साबित करती है कि मंदिर केवल भक्ति का स्थल नहीं, बल्कि भक्तों की आशाओं और विश्वास का भी केंद्र है।

Read More पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने किया थाने का घेराव, लगाया मारपीट का आरोप, एक आरक्षक निलंबित

Latest News

CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई
आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 
छत्तीसगढ़ में 3 एक्स-कैडर डीजी पदों के प्रस्ताव पर विवाद, PMO से हस्तक्षेप की मांग; इधर बिना केंद्र की मंजूरी मिले प्रमोशन देने की तैयारी!
Name Plate Vastu: लकड़ी, मेटल या पत्थर… घर के मुख्य द्वार पर कौन सी नेम प्लेट लगाना माना जाता है शुभ?