कौशल्या माता धाम में रामलला का नया स्वरूप: 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार, ग्वालियर से रायपुर के लिए रवाना हुई टीम

कौशल्या माता धाम में रामलला का नया स्वरूप: 51 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा तैयार, ग्वालियर से रायपुर के लिए रवाना हुई टीम

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक-सांस्कृतिक पहचान चंदखुरी स्थित कौशल्या माता धाम में एक बड़ा अध्यात्मिक परिवर्तन होने जा रहा है। प्रभु श्रीराम की नई और भव्य प्रतिमा पूरी तरह तैयार हो चुकी है, जिसे लाने के लिए विशेषज्ञों की टीम ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। प्रतिमा के रायपुर पहुंचते ही शुभ मुहूर्त में स्थापना की जाएगी।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य ने बताया कि पहले TCIL संस्था द्वारा स्थापित की गई प्रतिमा प्रोपोर्शन और सौंदर्य मानकों पर खरी नहीं उतरती थी, जिसके चलते उसे अस्वीकार कर रिप्लेसमेंट का निर्णय लिया गया। विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि कौशल्या माता धाम की गरिमा के अनुरूप ही प्रतिमा स्वीकार की जाएगी।

राष्ट्रपति सम्मानित मूर्तिकार की कृति
नई प्रतिमा का निर्माण मध्य प्रदेश के ग्वालियर के ख्यातिप्राप्त, राष्ट्रपति सम्मान से अलंकृत मूर्तिकार दीपक विश्वकर्मा द्वारा किया गया है। यह प्रतिमा वनवासी स्वरूप में भगवान श्रीराम को दर्शाती है और इसकी ऊंचाई 51 फीट रखी गई है। इसे मंदिर परिसर में वर्तमान प्रतिमा के स्थान पर ही स्थापित किया जाएगा।

Read More CG News: ‘हनुमान अंश’ को छत्तीसगढ़ में किया गया टैक्स फ्री, राज्यपाल-सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने साथ देखी फिल्म, CM साय ने की घोषणा

ग्वालियर सेंड स्टोन से बनी आस्था की प्रतिमा
प्रतिमा का निर्माण ग्वालियर सेंड स्टोन आर्ट एंड क्राफ्ट सेंटर में किया गया है, जहां महीनों की मेहनत के बाद इसे अंतिम रूप दिया गया। इस प्रतिमा की एक विशेष पहचान यह भी है कि भगवान श्रीराम के गले में 108 मनकों की रुद्राक्ष माला को बारीकी से उकेरा गया है, जो शिल्पकला और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम प्रस्तुत करता है।

Read More ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद

धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई पहचान
कौशल्या माता धाम को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। श्रीराम की यह नई प्रतिमा न केवल मंदिर की भव्यता बढ़ाएगी, बल्कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी एक नया आकर्षण केंद्र बनेगी। जल्द ही श्रीराम की यह भव्य प्रतिमा चंदखुरी की पहचान को नई ऊंचाई देने वाली है, जहां आस्था, कला और संस्कृति एक साथ सजीव होंगी।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी