रायपुर में क्रिकेट का नया उत्सव: 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मुकाबला, टिकटों की बिक्री 22 नवंबर से

रायपुर: राजधानी रायपुर फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच में डूबने को तैयार है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला खेला जाएगा। बीसीसीआई द्वारा शेड्यूल जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर स्टेडियम तैयारियों और टिकट व्यवस्था की जानकारी दी।

तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में होगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1 बजे किया जाएगा। यह टीम इंडिया का रायपुर में मात्र दूसरा वनडे मैच होगा, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह की लहर है।

स्टेडियम तैयारियों में तेजी
मैच की घोषणा के बाद स्टेडियम में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आउटफील्ड में घास की कटाई और पिच तैयार की जा रही है। नई LED स्क्रीन लगाई जा रही हैं ताकि DRS और लाइव स्कोर स्पष्ट रूप से दिखाई दें। टूटी कुर्सियों की मरम्मत हो रही है और पूरे स्टेडियम में रंगरोगन का अंतिम चरण चल रहा है।

Read More दुष्कर्म का आरोपी रसूखदार युवक कांग्रेस नेता गिरफ्तार पास्को सहित गंभीर धाराओं में पुलिस ने दर्ज किया अपराध

टिकट जानकारी
भारत–दक्षिण अफ्रीका मुकाबले के लिए टिकटों की बिक्री 22 नवंबर से शुरू होगी। इस बार टिकट दरें पिछले वर्ष के मुकाबले कम रखी जा सकती हैं। सामान्य दर्शकों के लिए टिकट लगभग 2000 से उपलब्ध होंगे, जबकि छात्रों के लिए विशेष छूट के तहत टिकट मात्र 800 में मिलेंगे। टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खरीदे जा सकेंगे। क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह मौका यादगार साबित होने वाला है, जब देश के दो दिग्गज टीमें रायपुर के स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

Read More एक फिर CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की ख़ुदकुशी, ड्यूटी के दौरान अपनी AK-47 राइफल से किया शूट, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल