वर्दी की आड़ में वसूली का गंदा खेल, सस्पेंड हुए एएसपी जायसवाल, अब टीआई और सीएसपी की बारी

वर्दी की आड़ में वसूली का गंदा खेल, सस्पेंड हुए एएसपी जायसवाल, अब टीआई और सीएसपी की बारी

रायपुर/बिलासपुर। हाल ही में वसूली के आरोप के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेंद्र जायसवाल पर वसूली के आरोप और फिर उनपर हुई कार्यवाही ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्पा संचालक से उगाही के आरोप में एएसपी राजेंद्र जायसवाल को सस्पेंड कर दिया था बता दें कि बिलासपुर में पदस्थापना के दौरान एडिशनल एसपी साहब का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें श्री जायसवाल पैसों के लेनदेन को लेकर धमकाते दिख रहे थे। जिसपर गृहमंत्री ने सख्त रुख अपनाया और कहा था कि खाकी को दागदार करने वाले ऐसे अफसर बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। लेकिन चर्चा यह भी है कि इस खेल में अकेले एएसपी शामिल नहीं थे बल्कि नीचे से ऊपर तक पूरी चेन बनी हुई थी।

दफ्तर बुलाकर दी धमकी, वीडियो ने खोली पोल

Read More पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस

यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक स्पा संचालक ने हिम्मत दिखाकर एडिशनल एसपी की शिकायत आईजी से की। आरोप है कि एएसपी राजेंद्र जायसवाल ने उसे दफ्तर बुलाकर रुपयों के लिए डराया और धमकाया। इस बातचीत का वीडियो और व्हाट्सएप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फिलहाल जायसवाल जीपीएम जिले में पदस्थ हैं लेकिन उनके पाप का घड़ा बिलासपुर में ही भर गया था। बिलासपुर एसएसपी को 7 दिन के भीतर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है।

Read More कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त

अकेले एएसपी नहीं, टीआई और सीएसपी भी रडार पर

शहर के चौक-चौराहों पर चर्चा है कि क्या बिना थाना प्रभारी (टीआई) और सीएसपी की मर्जी के शहर में वसूली का इतना बड़ा धंधा चल सकता है? आम लोगों की मांग है कि इस पूरे सिंडिकेट की जांच होनी चाहिए। आरोप लग रहे हैं कि स्पा और दूसरे धंधों से होने वाली कमाई का हिस्सा टीआई और सीएसपी तक भी पहुंचता था। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इन छोटे और बड़े साहबों पर भी हाथ डालता है या सिर्फ एएसपी को बलि का बकरा बनाकर मामला शांत कर दिया जाएगा।

 

बिल्डर की सेटिंग और विभाग में दखल

इस मामले में सरकंडा के एक रसूखदार बिल्डर का नाम भी तेजी से उछल रहा है। सूत्रों का कहना है कि यह बिल्डर मामले को दबाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। इस बिल्डर की पुलिस विभाग में इतनी तगड़ी पैठ है कि उसकी गाड़ियां विभाग में लगी हुई हैं। बिल्डर  कार्रवाईशुदा ASP जायसवाल के भी काफी खास बताएं जाते है। 

हद तो यह है कि जिले की एक महिला अधिकारी भी इसी बिल्डर की गाड़ी में घूमती हैं। यही बिल्डर अब उन पत्रकारों को भी परेशान कर रहा है जो इस वसूली कांड को उजागर कर रहे हैं।

 

डिस्क्लेमर: यह समाचार लेख विभिन्न स्रोतों, वायरल वीडियो और सार्वजनिक रूप से लगाए गए आरोपों पर आधारित है। एएसपी के निलंबन की पुष्टि शासन स्तर पर की गई है, जबकि अन्य अधिकारियों और बिल्डर की भूमिका की जांच अभी जारी है। किसी भी व्यक्ति पर लगे आरोपों की अंतिम पुष्टि केवल आधिकारिक जांच या न्यायालय द्वारा ही मान्य होगी।
Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी