छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट ने ठुकराई अग्रिम जमानत की अर्जी

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को तगड़ा झटका, हाईकोर्ट ने ठुकराई अग्रिम जमानत की अर्जी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री की करीबी अफसर सौम्या चौरसिया की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है। अदालत में चली लंबी बहस के बाद आए इस फैसले ने सौम्या की गिरफ्तारी के रास्ते खोल दिए हैं। राज्य की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने कोर्ट में सौम्या की जमानत का पुरजोर विरोध किया और इसे प्रदेश के खजाने की बड़ी लूट करार दिया।

कानूनी शिकंजे में घिरी पूर्व ताकतवर अफसर

अदालत में सुनवाई के दौरान एसीबी/ईओडब्ल्यू के वकील ने दलील दी कि यह मामला सिर्फ पैसे के हेरफेर का नहीं, बल्कि सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर जनता की गाढ़ी कमाई को चूना लगाने का है। वहीं सौम्या चौरसिया के वकीलों ने उन्हें राहत देने की मांग की, जिसे कोर्ट ने सबूतों और मामले की गंभीरता को देखते हुए नामंजूर कर दिया। जांच एजेंसियों का कहना है कि करीब 2500 करोड़ रुपये से ज्यादा का यह घोटाला प्रदेश के इतिहास के सबसे बड़े भ्रष्टाचार के कांडों में से एक है।

Read More बिलासपुर से बेंगलुरु का सफर हुआ आसान, नई साप्ताहिक ट्रेन से मिली सीधी रेल सेवा  

संपत्तियां भी हुईं कुर्क, ईडी की नजरें भी टेढ़ी

Read More सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सेंट्रल जेल में बंदी की मौत की सीबीआई जांच शुरू, हत्या का मामला दर्ज

इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सौम्या चौरसिया पर अपना शिकंजा कस चुका है। हाल ही में कोल लेवी घोटाले में कार्रवाई करते हुए ईडी ने सौम्या और निखिल चंद्राकर की करोड़ों की संपत्ति अटैच की है।

सियासी गलियारों में हलचल

एक वक्त राज्य की सत्ता में खासा रसूख रखने वाली सौम्या चौरसिया अब कानून की चौखट पर राहत की तलाश में हैं, लेकिन मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सूत्र बताते हैं कि आने वाले दिनों में ईडी और ईओडब्ल्यू कुछ और बड़े खुलासे कर सकते हैं, जिससे कई रसूखदारों की नींद उड़ सकती है। फिलहाल हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद सौम्या के पास अब सुप्रीम कोर्ट जाने का ही विकल्प बचा है।

Error on ReusableComponentWidget
Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा  छत्तीसगढ़ भाजपा में बड़े बदलाव सुगबुगाहट: CM साय दिल्ली से लौटे; नए प्रभारी पर मंथन, तोखन साहू को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की चर्चा 
Bilaspur Bilasa Airport: लैंडिंग के वक्त फटा विमान का टायर, एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी; सभी यात्री सुरक्षित
बेटी का इंतजार कर रहा अंबिकापुर… नेपाल बाढ़ में बीजेपी नेता की बेटी डॉ. मीना लापता, रायपुर-बिलासपुर की 2 महिलाएं भी संपर्क से बाहर
50 लाख की चोरी का बड़ा खुलासा! TMC के साइड स्टोर की छत काटकर उड़ाए थे मशीनों के महंगे पार्ट्स, 4 आरोपी गिरफ्तार
मासूम की मौत से मचा कोहराम! रेत से भरे ट्रैक्टर ने बच्चे को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन फूंका; चालक की पिटाई के बाद चक्काजाम
सलाखों के बीच सजा भाई की कलाई पर राखी, छलकी बहनों की आंखें… छत्तीसगढ़ की जेलों में दिखा रक्षाबंधन का भावुक रंग
हिमाचल में बड़ा हादसा टला! कुल्लू में ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से भिड़ी HRTC बस, 40 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से बची कई जानें
कार में भरा था कैश! अर्टिगा से मिले 11.98 लाख रुपये, कागज नहीं दिखा सका चालक; 20 लाख का सामान जब्त
धरने के बाद छात्रों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, सुनी बच्चों की बात; बोले- “बच्चों की आवाज सुनना हमारी जिम्मेदारी”
Lucknow Swine Flu Alert: लखनऊ में H1N1 से 50 वर्षीय महिला की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; अस्पतालों में तैयार हुए आइसोलेशन वार्ड
दिल्ली में कथित ISI जासूसी नेटवर्क का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार; भारतीय SIM पाकिस्तान भेजने का आरोप
नेपाल में जलप्रलय से हाहाकार! 469 मौतें, 1400 से अधिक लापता; 288 भारतीय भी शामिल