रायपुर कोर्ट में बड़ी सुरक्षा चूक: हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटे पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार, 4 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

रायपुर कोर्ट में बड़ी सुरक्षा चूक: हत्या के प्रयास के आरोपी बाप-बेटे पेशी के बाद पुलिस को चकमा देकर फरार, 4 घंटे बाद दर्ज हुई FIR

रायपुर: रायपुर जिला न्यायालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी पर लाए गए दो कैदी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। दोनों आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं और उन पर मारपीट तथा हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, राजेश मार्कण्डेय और तुलाराम मार्कण्डेय को न्यायिक अभिरक्षा से बुधवार को कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। पेशी की कार्रवाई पूरी होने के बाद उन्हें वापस जेल ले जाया जा रहा था। इसी दौरान भीड़भाड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से निकल भागे।901zcq_1770881108

ड्यूटी पर तैनात आरक्षक ईसरार गौरी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। अंततः सिविल लाइन थाने में दोनों के खिलाफ फरारी की एफआईआर दर्ज की गई।

Read More नगांव में पूर्व सीएम बघेल और गोगोई के काफिले पर पथराव, कार पर फेंकी एसिड की बोतल, चुनावी प्रचार में मचा बवाल

पुलिस अब कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों के भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। सीमावर्ती इलाकों और परिचित स्थानों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है।

Read More सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया

यह पहला अवसर नहीं है जब रायपुर कोर्ट परिसर से आरोपी फरार हुए हों। पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें से कुछ मामलों में आरोपियों का अब तक पता नहीं चल पाया है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। 

Latest News

Breakfast Tips: सुबह उठने के कितनी देर बाद करना चाहिए नाश्ता? जानें एक्सपर्ट की सलाह Breakfast Tips: सुबह उठने के कितनी देर बाद करना चाहिए नाश्ता? जानें एक्सपर्ट की सलाह
Sun Nakshatra Transit 2026: 27 सितंबर को सूर्य का हस्त नक्षत्र में प्रवेश, इन 6 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...
सामान्य सभा में घमासान, महिला पार्षदों ने एल्डरमैन पर गलत टिप्पणी करने का लगाया आरोप, स्मार्ट सिटी के कामों पर भी भिड़े भाजपा-कांग्रेस
दस दिनों तक लगातार लिखते रहे गणेश, महाभारत पूरा हुआ तो किया शीतल जल से स्नान, अनंत चतुर्दशी से जुड़ी हैं कथा
Balod Road Accident: मरकाटोला घाट में मौत का टक्कर, गेहूं लदे ट्रक ने डीजे वाहन को घसीटा; कई लोगों की गई जान
सब्जी मंडी में देर रात 3 दुकानों में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
SBI ATM Update: बैंक हड़ताल के बीच ग्राहकों को राहत, 28 से 30 सितंबर तक ATM चार्ज नहीं लेगा SBI
1.47 करोड़ का बिल बकाया पड़ा भारी! साजा नगर पंचायत के 41 कनेक्शन कटे, पानी सप्लाई पर मंडराया संकट
Balrampur Medical News: दवा लेने पहुंचे बुजुर्ग को लगा दिए 2 इंजेक्शन, फिर हो गए बेहोश! मेडिकल स्टोर में ‘क्लिनिक’ का खेल, जांच शुरू
सामान्य सभा की बैठक के बीच नगर निगम में एसीबी का छापा, 10 हजार की रिश्वत लेते सम्पदा शाखा का कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ाया
सरकार ने बढ़ोतरी को दी मंजूरी, 1 अक्टूबर से लागू होगा नया मानदेय, लंबे आंदोलन के बाद जूनियर डॉक्टरों की मांग हुई पूरी