CG CONVERSION CASE: सरगुजा में बड़ा एक्शन, धर्मांतरण केस में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट

CG CONVERSION CASE: सरगुजा में बड़ा एक्शन, धर्मांतरण केस में रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर अरेस्ट

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में धर्मांतरण से जुड़े एक संवेदनशील मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिटायर्ड महिला डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार किया है। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, ओमेगा टोप्पो पर अपने निवास पर लोगों को एकत्र कर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप है। मामले में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 270 और 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 5(क) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

शिकायत के बाद दर्ज हुआ प्रकरण
गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि मठपारा निवासी रोशन तिवारी की शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उल्लेख है कि 25 जनवरी को आरोपी के घर बड़ी संख्या में लोगों को बुलाकर धर्मांतरण के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई थी।

Read More आयुष्मान योजना: प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी, रेफर करने के बाद भी कागजों में भर्ती हैं मरीज

काफी समय से फरार थी आरोपी
प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रही थी। पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि वे अपने निवास पर लौटी हैं। पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी ने कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया, हालांकि बाद में गिरफ्तारी नोटिस जारी कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Read More निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त

सरगुजा संभाग में पहली बड़ी कार्रवाई
यह मामला इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि सरगुजा संभाग में पहली बार किसी रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर स्तर के अधिकारी की धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तारी हुई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी