दुर्ग में अफीम कांड का नया मोड़, शिकायत करने वाले सरपंच ने जताई जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

दुर्ग में अफीम कांड का नया मोड़, शिकायत करने वाले सरपंच ने जताई जान का खतरा, पुलिस से मांगी सुरक्षा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में सामने आए अवैध अफीम की खेती के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले की शिकायत करने वाले गांव के सरपंच ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस को लिखित आवेदन देकर आशंका जताई है कि शिकायत के बाद उन्हें नुकसान पहुंचाया जा सकता है या झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश हो सकती है।

अवैध अफीम खेती की शिकायत के बाद बढ़ी चिंता
ग्राम समोदा के सरपंच अरुण गौतम का कहना है कि गांव में अफीम की अवैध खेती की जानकारी देने के बाद से उन्हें लगातार खतरे का एहसास हो रहा है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों से गांव में अज्ञात लोगों की गतिविधियां संदिग्ध नजर आ रही हैं। सरपंच के मुताबिक 7 मार्च की देर रात कुछ अनजान लोग गांव की गलियों और उनके घर के आसपास घूमते दिखाई दिए, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पुलिस चौकी में दिया आवेदन
सरपंच ने जेवरा सिरसा चौकी, थाना पुलगांव में आवेदन देकर बताया कि उन्होंने गांव के ही विनायक ताम्रकार और बृजेश ताम्रकार के खिलाफ अवैध अफीम की खेती की शिकायत पुलिस और सतर्कता विभाग से की थी। शिकायत के बाद प्रशासन और पुलिस ने जांच की, जिसमें खेत में प्रतिबंधित मादक पदार्थ अफीम की खेती होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्रशासन ने फसल जब्त कर कार्रवाई शुरू की और मामले में विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Read More हाई कोर्ट: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सीडी कांड केस में सुनवाई टली, इस दिन की तय हुई तारीख तय, सीबीआई ने की थी जल्द सुनवाई की मांग

झूठे मामलों में फंसाने की आशंका
सरपंच का आरोप है कि जिन लोगों के खिलाफ उन्होंने शिकायत की है, वे पहले भी उनके खिलाफ शिकायतें कर चुके हैं। उनका कहना है कि आरोपियों का राजनीतिक प्रभाव भी रहा है, जिसके कारण उन्हें पहले भी परेशान किया गया था।इसी वजह से उन्होंने पुलिस से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Read More सिकासार परियोजना: 2500 करोड़ के टेंडर में DVL के अनुभव प्रमाण पत्र पर बवाल, अधिकारियों और नए मंत्री की भूमिका....... पढ़े 

कलेक्टर जनदर्शन में भी उठाया मुद्दा
सरपंच अरुण गौतम ने बुधवार को कलेक्टर जनदर्शन में भी गांव में अवैध कब्जे को लेकर शिकायत पत्र सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा।

प्रशासन ने रास्ते से हटवाया बैरियर
इधर प्रशासन ने शिवनाथ नदी जाने वाले मार्ग को भी आम लोगों के लिए खुलवा दिया है। बताया जा रहा है कि रास्ते पर लोहे का बैरियर लगाया गया था, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो रही थी। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरआई और पटवारी की मौजूदगी में बैरियर हटाकर रास्ता फिर से खोल दिया।

मामले पर सियासत भी तेज
अफीम खेती के इस मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। विपक्षी दल कांग्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिकायत करने वाले व्यक्ति को ही सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है।

Latest News

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर,  मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट: सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, मिले 3 नए जज; जानें जजों का प्रोफाइल
कार की डिक्की से मिले 520 नग प्रतिबंधित कफ सिरप, दो आरोपी गिरफ्तार, 1 कार और 3 मोबाइल फोन भी जब्त
प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक
आज गणेश, कल पौधा! रायपुर केंद्रीय जेल में बंदियों ने बनाई ऐसी मूर्तियां, विसर्जन के बाद देंगी हरियाली
एंबुलेंस नहीं मिली तो खाट बनी सहारा! बीमार महिला को कंधों पर उठाकर अस्पताल ले गए परिजन, VIDEO वायरल
सुबह की खामोशी में चोरों ने उड़ाई करोड़ों की कलाकृतियां, रेनॉयर म्यूजियम की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
केवल कागजों तक सीमित न रहे प्रगति, जमीन पर भी दिखे योजनाओं और विकास कार्यो का असर
आमेर में टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या, मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा; बाजार बंद कर सड़क पर उतरे स्थानीय लोग
पेंडारी के मुरूम खदान तालाब में मिला महिला का तैरता का शव, पहचान में जुटी पुलिस
निजी शरिया अदालत तय नहीं कर सकता महिला का वैवाहिक दर्जा, सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को बनाया आधार, इदारा-ए-शरिया का आदेश किया निरस्त
ट्रेलर के पहियों के नीचे आई महिला, पति और मां गंभीर रूप से घायल, चालक वाहन समेत फरार
चार करोड़ का एनीकट पानी के आगे बेबस! बाढ़ आई तो ताश के पत्तों की तरह ढह गई पूरी संरचना