UPDATE ...जीएसटी की दबिश के बाद 7 करोड़ सरेंडर अनिल सिंह GST छापे मामले में जांच जारी

UPDATE ...जीएसटी की दबिश के बाद 7 करोड़ सरेंडर अनिल सिंह  GST छापे मामले में जांच जारी

बिलासपुर। राजनीति की आड़ में कोयले का अवैध कारोबार करने वाले रसूखदारों पर अब सरकार की नजरे तेज हो गई है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के करीबी और पूर्व विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह इन दिनों जीएसटी विभाग के शिकंजे में हैं। बताया जा रहा है कि कोयले की हेराफेरी और करोड़ों की टैक्स चोरी के मामले में जीएसटी की टीम ने तीन दिन पहले उनके ठिकानों पर छापा मारा था। इस कठोर कार्रवाई के बाद 7 करोड रुपए सरेंडर करने की जानकारी मिली है। फिलहाल जीएसटी विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है जल्द ही मामला न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा

हाफा रोड के कोल डिपो में मिला बड़ा घालमेल

जीएसटी विभाग की टीम ने अनिल सिंह के हाफा रोड स्थित तिवारी पारा कोल डिपो सहित अन्य ठिकानों पर छापा मार कार्यवाही की थी। इस दौरान जीएसटी विभाग को कोयले के स्टॉक और कागजों के मिलान में करोड़ों का अंतर मिला है। विभाग ने कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये सरेंडर करने को कहा है, लेकिन भाजपा नेता ने इसे देने से इनकार कर दिया था लेकिन विभाग की सख्ती के बाद 7करोड़ सरेंडर कर दिए यह पहली बार नहीं है, इससे पहले बिलासपुर के महावीर कोल वाशरी पर भी इसी तरह की बड़ी कार्रवाई हो चुकी है । रतनपुर में भी इसी तरह की कार्रवाई की गई है। वहीं कुछ कॉल डिपो को हटाने का भी फरमान सरकार ने जारी किया है। 

Read More छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया मुखिया: जस्टिस कृष्ण राम महापात्र ने ली 16वें चीफ जस्टिस की शपथ, न्यायिक नेतृत्व की संभाली कमान

 

Read More CGPSC Scam: ED के शिकंजे में अपर कलेक्टर चेतन बोरघरिया, WhatsApp चैट बनी अहम कड़ी; कोर्ट ने दी 6 दिन की रिमांड

नेताओं के फोन भी रहे बेअसर, विभाग ने नहीं दी ढील

जब भाजपा के मंडल कोषाध्यक्ष स्तर के नेता पर गाज गिरी, तो बचाने के लिए सफेदपोशों के फोन भी घनघनाने लगे। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ नेताओं ने अधिकारियों को फोन कर मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की, लेकिन जीएसटी विभाग के अफसरों ने साफ कह दिया कि टैक्स चोरी के मामले में कोई समझौता नहीं होगा। कोयले के इस कारोबार में सालों से चल रही हेराफेरी की परतें अब एक-एक कर खुलने लगी हैं।

कोयले की दलाली में हाथ काले होना तय

बिलासपुर और आसपास के इलाकों में कोल वॉशरी और डिपो के नाम पर टैक्स चोरी का खेल पुराना है। रसूखदार नेता अक्सर अपनी पहुंच का फायदा उठाकर अधिकारियों को दबाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इस बार मामला दिल्ली तक की रिपोर्ट से जुड़ा बताया जा रहा है। 

 

डिस्क्लेमर: यह खबर सूत्रों से मिली जानकारी और शुरुआती जांच के तथ्यों पर आधारित है। विभाग की ओर से अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। किसी भी व्यक्ति पर आरोप सिद्ध होना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।तथ्यों पर आधारित है। विभाग की ओर से अभी अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। किसी भी व्यक्ति पर आरोप सिद्ध होना कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा है।
Tags:

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी