बिलासपुर सत्र न्यायालय में जमानत सुनवाई के बीच महिला जज से पति ने की अभद्रता केस दर्ज

बिलासपुर सत्र न्यायालय में जमानत सुनवाई के बीच महिला जज से पति ने की अभद्रता केस दर्ज

बिलासपुर के सत्र न्यायालय में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक जमानत प्रकरण की सुनवाई के दौरान महिला जज के पति ने न्यायालय कक्ष में जबरन घुसकर अभद्र व्यवहार किया और न्यायिक कार्यवाही में भारी बाधा डाली। घटना 3 मार्च 2026 की है जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोक सेवक को अपमानित करने और सरकारी काम में अड़चन डालने के आरोप में अपराध दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के वक्त महिला जज एक जमानत प्रकरण पर सुनवाई कर रही थीं। उसी दौरान उनका पति बिना किसी काम के कोर्ट कक्ष में पहुंच गया और जोर जोर से हल्ला मचाने लगा। उसने जज से बच्चों से मिलने देने की बात कहते हुए बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इस पूरी घटना के वक्त कोर्ट रूम में स्टाफ और कई अधिवक्ता भी मौजूद थे जो इस कृत्य को देखकर सन्न रह गए। आरोपी के इस अप्रत्याशित व्यवहार के कारण न्यायालयीन कार्यवाही बुरी तरह प्रभावित हुई।

महिला जज द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी और उनका विवाह वर्ष 2011 में हुआ था। आपसी विवाद के चलते पिछले करीब साढ़े तीन वर्षों से दोनों अलग रह रहे हैं। आरोपी पति पर पहले भी मानसिक प्रताड़ना देने और बिना अनुमति न्यायालय परिसर में आने का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक वह कई बार बच्चों से मिलने के बहाने उनके निवास स्थान पर जाकर भी परेशान करता है और धमकाता है। इस बार उसने सीधे न्यायालय कक्ष में ही हंगामा खड़ा कर दिया।

Read More सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार रुपए का सामान बरामद

न्यायालय कक्ष में हुई इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल प्रभाव से वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 267 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अब कोर्ट रूम में मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज कर रही है ताकि घटना के हर पहलू की बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जा सके। पारिवारिक विवाद के चलते न्याय के मंदिर में हुई इस घटना की शहर में काफी चर्चा हो रही है।

Read More ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा

 

Tags:

Latest News

पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक पहले स्टील-पीतल और चांदी चमकाकर जीता भरोसा, फिर सोने के गहने लेकर भागे युवक
इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News: SBI बैंक में मिर्ची पाउडर डालकर 4.53 लाख की लूट, वारदात के बाद मचा हड़कंप; 30 मिनट में पुलिस ने दबोचा आरोपी
ओवरब्रिज के नीचे चाकू लहराकर लोगों को धमका रहा था युवक, सिरगिट्टी पुलिस ने दबोचा
CG News: रायपुर में सांडों की भिड़ंत ने मचाया हड़कंप, सब्जी खरीद रही 62 साल की महिला को टक्कर; घर में घुसे आवारा मवेशी
UP News: WhatsApp पर लड़की की फोटो, मंदिर में शादी और फिर गहने-रुपये लेकर फरार… आजमगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हन’ गिरोह के 7 गिरफ्तार
गणेश उत्सव पर 27 समितियों को पुलिस के सख्त निर्देश, 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन
CG News: महामाया मंदिर में देर रात घुसा चोर, चांदी का छत्र-खड़ाऊ और दानपेटी लेकर फरार; CCTV में कैद हुई वारदात
CG News: घर में सो रही महिला सरपंच को करैत ने डसा, रात में बिगड़ी तबीयत; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
बेसमेंट का गेट तोड़कर जूडियो के अंदर घुसे थे आरोपी, तिजोरी उठाकर ले गए दो आरोपी गिरफ्तार, 4.83 लाख रुपए बरामद
Shubhendu Adhikari: कालीघाट मंदिर में मछली का भोग खाते दिखे शुभेंदु अधिकारी, बंगाल में फिर गरमाया नॉन-वेज पर सियासी विवाद
CG Politics: एक ही परिवार, दो सियासी रास्ते! मंत्री खुशवंत साहब भाजपा में तो बड़े भाई ढाल दास कांग्रेस के साथ, छत्तीसगढ़ में बढ़ी राजनीतिक हलचल