सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, महिला सहित 22 माओवादियों ने छोड़ा हथियार और थामा मुख्यधारा का रास्ता

सुकमा में नक्सल संगठन को बड़ा झटका, महिला सहित 22 माओवादियों ने छोड़ा हथियार और थामा मुख्यधारा का रास्ता

सुकमा। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियानों के बीच सुकमा जिले से एक बड़ी सफलता सामने आई है। महिला समेत 22 माओवादियों ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें 21 पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इसे सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव और पुनर्वास नीति के प्रभाव का परिणाम माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली जगरगुंडा, पेद्दाबोडकेल और मोरपल्ली क्षेत्रों में सक्रिय थे। ये विभिन्न मिलिशिया, आरपीसी और जनताना सरकार से जुड़े पदों पर कार्यरत रहे हैं। हाल के महीनों में सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई और गांवों में बढ़ती विकास गतिविधियों के चलते संगठन की पकड़ कमजोर पड़ रही है।

इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) सुकमा, जिला बल, रेंज फील्ड टीम जगदलपुर और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विभिन्न वाहिनियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। खुफिया तंत्र की सटीक सूचना और लगातार संवाद प्रयासों ने आत्मसमर्पण की प्रक्रिया को गति दी।

Read More “मैं तुम्हें प्राचार्य नहीं मानता…” बिलासपुर स्कूल का Video वायरल, DEO-BEO से थाने तक पहुंचा मामला

आत्मसमर्पित माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर संविधान में विश्वास जताया है। राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत प्रत्येक को 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें कौशल विकास, रोजगार और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि वे समाज की मुख्यधारा में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

Read More दस भुजाओं में हंसिया से लेकर धान की बाली तक, छत्तीसगढ़ी महतारी के रूप में विराजेंगी मां दुर्गा

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में शांति और विकास सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेंगे। लगातार हो रहे आत्मसमर्पण इस बात का संकेत हैं कि नक्सली संगठन की जमीनी पकड़ कमजोर हो रही है और स्थानीय युवा हिंसा छोड़कर बेहतर भविष्य की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप