कोका-कोला उत्पाद बनाने वाली इकाई पर आयकर की रेड, कई शहरों में एक साथ कार्रवाई

20260217_151316-768x768

राष्ट्रीय जगत विजन। बिलासपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी में सुबह उस वक्त असामान्य हलचल में बदल गई जब आयकर विभाग की टीम ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की कोल्डड्रिंक फैक्ट्री में दबिश दी। छह सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच शुरू की। कार्रवाई की सूचना मिलते ही औद्योगिक हलकों में चर्चा तेज हो गई। नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड, जो बहुराष्ट्रीय ब्रांड कोका-कोला के उत्पादों का निर्माण करती है, क्षेत्र में एक प्रमुख विनिर्माण इकाई के रूप में जानी जाती है। सिरगिट्टी स्थित संयंत्र से मध्य भारत के कई हिस्सों में उत्पादों की आपूर्ति की जाती है। सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। कंपनी से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी देश के अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग की टीमें एक साथ सक्रिय हुई हैं। रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर बेवरेज जबलपुर, सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर और राजधानी दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में भी जांच की खबर सामने आई है।

दस्तावेजों के मिलान में जुटें आयकर टीम

Read More Bengal Politics: TMC के 4 बैंक खाते नहीं होंगे अनफ्रीज, 804 करोड़ के फंड पर सुप्रीम कोर्ट ने राहत से किया इनकार

कंपनी के स्वामित्व और प्रबंधन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। बताया जा रहा है कि प्रदीप अग्रवाल कंपनी के प्रमुख संचालक हैं, जबकि बिलासपुर इकाई का संचालन नवनीत अग्रवाल देख रहे हैं। आयकर विभाग की टीम दस्तावेजों के मिलान, कर विवरणियों और संभावित वित्तीय अनियमितताओं की पड़ताल कर रही है। फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैक्ट्री परिसर में प्रवेश-निकास नियंत्रित कर दिया गया है और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है। कार्रवाई कितने समय तक चलेगी, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है।बिलासपुर के औद्योगिक परिदृश्य में यह कार्रवाई एक बड़ी प्रशासनिक हलचल के रूप में देखी जा रही है। आयकर विभाग की यह समन्वित दबिश आने वाले दिनों में और भी खुलासों का संकेत दे रही है।

Read More जंगल में मवेशी चराना पड़ा भारी, अचानक सामने आया भालू; दो ग्रामीणों पर हमला, इलाके में बढ़ी दहशत

Tags:

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप