मल्टीलेवल पार्किंग में पलक झपकते 38 लाख साफ, रायपुर में उठाईगिरी से हड़कंप

मल्टीलेवल पार्किंग में पलक झपकते 38 लाख साफ, रायपुर में उठाईगिरी से हड़कंप

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को बड़ी उठाईगिरी की घटना सामने आई। जमीन रजिस्ट्री के सिलसिले में आए एक कारोबारी की कार से 38 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। वारदात तहसील कार्यालय के सामने स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में हुई, जहां वाहन खड़ा कर कारोबारी कुछ समय के लिए बाहर गए थे।

रजिस्ट्री के लिए लाए थे नकदी
पुलिस के मुताबिक, कारोबारी जमीन खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बड़ी रकम साथ लेकर पहुंचे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किंग के सेकेंड फ्लोर पर खड़ी की और संबंधित पक्ष के आने का इंतजार करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर की ओर चले गए। कुछ देर बाद जब सौदे से जुड़ी पार्टी पहुंची, तो वे रकम लेने वापस कार के पास आए। गाड़ी खोलने पर अंदर रखी पूरी नकदी गायब मिली। घटना का पता चलते ही उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई।

CCTV फुटेज से सुराग
सूचना मिलते ही पुलिस ने पार्किंग परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। प्रारंभिक जांच में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने पर चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है और जल्द खुलासा किया जाएगा।

Read More कांकेर में नक्सली डंप से मिली 20 लाख की रकम पर सवाल, दो तत्कालीन डीएसपी की भूमिका जांच के घेरे में

सुरक्षा पर उठे सवाल
दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक पार्किंग स्थलों की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे वाहन में बड़ी रकम या कीमती सामान न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। राजधानी में बढ़ती उठाईगिरी की घटनाओं को देखते हुए गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की भूमिका स्पष्ट करने और चोरी गई राशि बरामद करने के प्रयास में जुटी है।

Read More कागजों पर बैन, गलियों में चल रहीं गुटखा फैक्ट्रियां: रोजाना छप रहा 25 लाख का अवैध माल, हर साल कैंसर अस्पताल पहुंच रहे 1200 मरीज

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप