रायपुर में फिर चला पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर 2019 के धमकी-वसूली केस में वारंट पर गिरफ्तार

रायपुर में फिर चला पुलिस का शिकंजा, हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर 2019 के धमकी-वसूली केस में वारंट पर गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में लंबे समय से आपराधिक मामलों में चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली थाना पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई वर्ष 2019 में दर्ज एक मामले में अदालत द्वारा जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है।

पुलिस के अनुसार, रोहित तोमर के खिलाफ कोतवाली थाने में धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज था। आरोप जान से मारने की धमकी, मारपीट और दबाव बनाकर वसूली से संबंधित थे। अदालत में पेशी के दौरान अनुपस्थित रहने पर न्यायालय ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।

डीसीपी उमेश गुप्ता के निर्देशन और एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने वारंट की तामीली करते हुए रोहित तोमर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Read More चंगाई सभा पर शुरू हुआ विवाद थाने तक पहुंचा, धमतरी में देर रात घंटों चला हंगामा

रोहित तोमर और उसके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में हत्या, वसूली, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित करीब दो दर्जन मामले दर्ज हैं। 2013 के एक हत्या प्रकरण में दोनों भाइयों की रिव्यू याचिका उच्च न्यायालय में पहले ही खारिज हो चुकी है। इसके अलावा सूदखोरी से जुड़ी शिकायतों में भी दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हिस्ट्रीशीटरों और वारंटी आरोपियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। किसी भी आरोपी को कानून से बचने का अवसर नहीं दिया जाएगा और लंबित वारंटों की तामीली प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है।

Read More जमशेदपुर गोलीकांड के बाद सरगुजा में घेराबंदी, कार से भाग रहे चार संदिग्ध शूटर गिरफ्तार

Latest News

पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश पति के घर से निकलते ही कमरे में बंद हुई रोजी… फिर जो हुआ, दरवाजा तोड़कर देखी तो उड़ गए होश
9 साल की बच्ची के पेट में क्या जमा था? ऑपरेशन के बाद डॉक्टर भी हुए हैरान, निकला 1 किलो बालों का गुच्छा
Hingoli Earthquake: कुछ घंटों में दो बार कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटके से हड़कंप; प्रशासन अलर्ट
IND vs PAK Final: अभिषेक का तूफान, तिलक का फिनिश… पाकिस्तान को 19 रन से हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड
1750 रुपए लिए, 5 रुपए में पैड, विरोध किया तो नंबर काटने की धमकी… मल्हार स्कूल में बवाल
पितृ पक्ष में आज क्यों भूखी-प्यासी रहेंगी माताएं? व्रत के पीछे छिपी है त्याग और बलिदान की ऐसी कथा, जानकर चौंक जाएंगे
जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट मामले में 3 FIR दर्ज
नाबालिग छात्रा को अगवा कर बेरहमी से पीटा, नशीला इंजेक्शन लगाकर किया गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार
श्री सिटी की फार्मा कंपनी में जोरदार धमाका, बॉयलर फटने से 5 मजदूरों की मौत; 10 से ज्यादा घायल
कोरी डैम में ‘लूटेरों का राज’, बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरा, पीटा और लूटकर भागे बदमाश
सुपरनोवा में हुई युवक की मौत से मचा हड़कंप, 43वीं मंजिल से गिरने की घटना ने खड़े किए कई सवाल, CCTV खंगाल रही पुलिस
बिलासपुर की लाइब्रेरियों में विवाद से मचा हड़कंप, कोचिंग संचालक पर छात्रों से बदसलूकी और धमकी के आरोप; CCTV ने बढ़ाया मामला