CGPSC Prelims 2026: दो पालियों में परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी, गोपनीयता और सुरक्षा के सख्त इंतजाम

CGPSC Prelims 2026: दो पालियों में परीक्षा, 48 केंद्रों पर तैयारी पूरी, गोपनीयता और सुरक्षा के सख्त इंतजाम

रायपुर। Chhattisgarh Public Service Commission द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन 22 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा रायपुर जिले के 48 निर्धारित केंद्रों पर संपन्न होगी। प्रशासन ने इसे सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से कराने के लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

दो पालियों में परीक्षा
परीक्षा का पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पूर्व केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गोपनीय सामग्री की कड़ी सुरक्षा
प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री का वितरण जिला कोषालय, कलेक्टर परिसर रायपुर से तय समयानुसार किया जाएगा। इसके सुरक्षित परिवहन के लिए परिवहन अधिकारी और उड़नदस्ता अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। संबंधित अधिकारी परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटे पहले सामग्री केंद्राध्यक्ष को सौंपेंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद सभी सीलबंद पार्सल केंद्राध्यक्ष की उपस्थिति में जिला कोषालय के डबल लॉक कक्ष में जमा किए जाएंगे, जिससे गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Read More बिलासपुर हिंसा का दूसरा मास्टरमाइंड राम सिंह MP से गिरफ्तार: बाबा बागेश्वर के दरबार से होते हुए पन्ना में दोस्त के घर छिपा था; 30 पहले ही हो चुके है गिरफ्तार...

निगरानी और कंट्रोल रूम
अनुचित साधनों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्ता दल लगातार निरीक्षण करेगा। साथ ही कलेक्टर कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षा केंद्रों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे के भीतर प्रत्येक केंद्र से उपस्थिति और अनुपस्थिति की जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी बनाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

Read More एक ही घर से मिले तीन शव, गंभीर हालत में आरोपी अस्पताल में भर्ती, ट्रिपल मर्डर से फैली सनसनी

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप