फ्रेंचाइजी के नाम पर बड़ा खेल: ‘The Rameshwaram Cafe’ का झांसा देकर कारोबारी से 56.26 लाख की ठगी

फ्रेंचाइजी के नाम पर बड़ा खेल: ‘The Rameshwaram Cafe’ का झांसा देकर कारोबारी से 56.26 लाख की ठगी

रायपुर। राजधानी में लोकप्रिय ब्रांड The Rameshwaram Cafe की फ्रेंचाइजी दिलाने का झांसा देकर एक कारोबारी से 56 लाख 26 हजार 264 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद गंज थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित व्यवसायी आशीष तिवारी ने पुलिस को बताया कि 3 जनवरी 2026 को दो मोबाइल नंबरों से संपर्क कर खुद को कंपनी की संचालक संस्था Ultran Ventures Private Limited का प्रतिनिधि बताया गया। आरोपियों ने रायपुर में फ्रेंचाइजी उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाते हुए चरणबद्ध तरीके से विभिन्न मदों के नाम पर रकम जमा करानी शुरू की।

लोकेशन लॉक, फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट, एनओसी, सिक्योरिटी डिपॉजिट, लाइसेंस, इंफ्रास्ट्रक्चर और जीएसटी जैसे शीर्षकों के तहत 15 जनवरी से 13 फरवरी के बीच कुल 11 किश्तों में राशि अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई गई। हर भुगतान के साथ प्रक्रिया पूरी होने का आश्वासन दिया जाता रहा।

Read More Ganesh Visarjan: साइड मांगने पर बढ़ा विवाद, प्रशिक्षु DSP से मारपीट; कार में तोड़फोड़, 6 गिरफ्तार

जब अंतिम भुगतान के बाद भी कोई आधिकारिक दस्तावेज या अनुबंध नहीं मिला और संपर्क के लिए दिए गए दोनों मोबाइल नंबर बंद हो गए, तब कारोबारी को ठगी का संदेह हुआ। परिजनों से चर्चा के बाद 16 फरवरी को गंज थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई।

Read More एक गंध, 500 मीटर का पीछा और फिर खुला राज… ‘बाघा’ ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर

पुलिस ने आरोपियों राघवेन्द्र राव, दिव्या राघवेन्द्र राव, सौरभ अग्रवाल और डी. राजकुमार तिवारी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के तहत बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल और डिजिटल ट्रेल खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फ्रेंचाइजी या निवेश से जुड़े प्रस्तावों में आधिकारिक ईमेल, सत्यापित दस्तावेज और कंपनी के अधिकृत पोर्टल के माध्यम से ही भुगतान किया जाना चाहिए। मामले में आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

Latest News

डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका
हाईकोर्ट: पुराने मामलों पर नहीं चलेगा नया नियम, स्टडी लीव बढ़ाने की याचिकाएं खारिज
आत्महत्या मानने को तैयार नहीं परिवार! SF-6 जवान की मौत पर सड़क पर रखा शव, हत्या की आशंका से गरमाया मामला
रात में बिस्तर से गायब हुई तीन माह मासूम, सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, पुलिस जांच में खुला मौत का खौफनाक राज
हॉस्टल की रसोई में बड़ा हादसा! गर्म दाल की चपेट में आए दो छात्र, परीक्षा भी छूटी; परिजनों ने उठाए व्यवस्था पर सवाल
स्कूल पहुंचे बच्चे, लेकिन गुरुजी रहे गायब, डिजिटल निगरानी में 1618 शिक्षक गैरहाजिर
पत्नी से विवाद के बाद ससुराल में खौफनाक हरकत! आधी रात घर में घुसा पति, दादा-पोते पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप