कवर्धा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था नेटवर्क, दो महिलाएं गिरफ्तार

कवर्धा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था नेटवर्क, दो महिलाएं गिरफ्तार

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि सट्टा संचालन पारंपरिक तरीके से नहीं, बल्कि व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए संगठित नेटवर्क के रूप में किया जा रहा था।

अलग-अलग स्थानों पर दबिश
पहली कार्रवाई शिवाजी कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 01) में की गई, जहां पुलिस ने एक महिला को कथित तौर पर घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा। मौके से सट्टा पर्चियां, नकद राशि और अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई लोहाराना देवारपारा (वार्ड क्रमांक 05) क्षेत्र में हुई। यहां एक अन्य महिला को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में पृथक अपराध पंजीबद्ध कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से संचालित हो रहा था नेटवर्क
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी महिलाएं अलग-अलग नामों से व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा संचालित कर रही थीं। इन ग्रुपों के माध्यम से दांव लगाने और रकम के लेन-देन की जानकारी साझा की जाती थी। प्रारंभिक जांच में अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी तलाश जारी है।

Read More छोटे भाई ने कूदकर बचाने की कोशिश की, हाथ पकड़ा लेकिन तेज बहाव में छूट गई पकड़, दो दिन बाद मिला किसान का शव

आगे की कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल साक्ष्यों की जांच के साथ-साथ वित्तीय लेन-देन की पड़ताल की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके।

Read More हादसा नहीं थी बुजुर्ग की मौत! जादू-टोने के शक में रची गई हत्या की साजिश, बोलेरो से कुचलकर वारदात को दुर्घटना का दिया रूप

Latest News

डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश डोंगरगढ़ में तड़के बड़ा सड़क हादसा: टक्कर के बाद कार में लगी भीषण आग, स्कूटी भी जली; वाहन मालिक की तलाश
CG Crime News: 45 पेटी शराब से भरी स्कॉर्पियो पकड़ाई, तस्कर फरार; मुखबिरी के बाद भी आरोपियों को पकड़ नहीं पाई टीम
Xiaomi 17T Price Hike: फिर महंगा हुआ Xiaomi का प्रीमियम फोन, अब इतनी हो गई कीमत
Anxiety and Acidity: क्या एंग्जायटी बढ़ा सकती है एसिडिटी? जानें गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट की राय
Rahu Gochar 2026: दिसंबर में राहु बदलेंगे राशि, इन 3 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की के योग
अफसरशाही का नया 'फैमिली फॉर्मूला': मंत्रालय से PHQ तक 'दो बीवियों' का शगल, IFS की पत्नी ने वीडियो जारी कर खोली पोल
डायरी से अदालत तक पहुंची कोल लेवी की कड़ी, देवेंद्र यादव को ईओडब्ल्यू का नोटिस, इस दिन विशेष अदालत में पेश होने के निर्देश
Facebook पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर इनकार! युवती की शिकायत के बाद युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Goldy Brar के नाम पर रंगदारी का खेल! दुबई से आती थी धमकी भरी कॉल, दिल्ली पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत 4 को दबोचा
Tarantaran BSF Action: सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, तरनतारन सेक्टर में दो संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक मारे गए
जो जानकारी रिकॉर्ड में ही नहीं, उसे देने का आदेश नहीं दिया जा सकता: हाईकोर्ट, तय की आरटीआई की सीमा
मुगलसराय का ‘नन्हा’ बच्चा, जो अंग्रेजी हुकूमत के सामने कभी नहीं झुका