सीजी ब्रेकिंगः विष्णुदेव साय के बाद अब धरमलाल कौशिक भी दिल्ली तलब, क्या बदलेगा नेता प्रतिपक्ष का चेहरा या बढ़ेगा अजय चंद्राकर का कद, राज्यपाल के लिए इस नाम की चर्चा, पढ़ें पुरी खबर

सीजी ब्रेकिंगः विष्णुदेव साय के बाद अब धरमलाल कौशिक भी दिल्ली तलब, क्या बदलेगा नेता प्रतिपक्ष का चेहरा या बढ़ेगा अजय चंद्राकर का कद, राज्यपाल के लिए इस नाम की चर्चा, पढ़ें पुरी खबर

सीजी ब्रेकिंगः विष्णुदेव साय के बाद अब धरमलाल कौशिक भी दिल्ली तलब, क्या बदलेगा नेता प्रतिपक्ष का चेहरा या बढ़ेगा अजय चंद्राकर का कद, राज्यपाल के लिए इस नाम की चर्चा, पढ़ें पुरी खबर नई दिल्ली : भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अजय जामवाल के 3 दिवसीय प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन में उथल-पुथल […]

सीजी ब्रेकिंगः विष्णुदेव साय के बाद अब धरमलाल कौशिक भी दिल्ली तलब, क्या बदलेगा नेता प्रतिपक्ष का चेहरा या बढ़ेगा अजय चंद्राकर का कद, राज्यपाल के लिए इस नाम की चर्चा, पढ़ें पुरी खबर

नई दिल्ली : भाजपा के छत्तीसगढ़ प्रभारी अजय जामवाल के 3 दिवसीय प्रवास के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन में उथल-पुथल मचा हुआ है।

संगठन के अहम् पदों में बदलाव के बाद अब नेताप्रतिपक्ष को दिल्ली तलब किए जाने से संगठन में बड़े बदलाव की बात सामने आ रही है। बता दें कि आज भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की जगह बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। एकएका हुए इस बदलाव से भाजपा ही नहीं कांग्रेस को भी चौंका दिया है।

Read More Chhattisgarh News: परीक्षा में नकल और धांधली पर छत्तीसगढ़ सरकार सख्त, 3 स्पेशल फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, रायपुर-बिलासपुर और बैकुंठपुर में व्यवस्था

अब खबर है कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को दिल्ली तलब किया है। बता दें कि धरमलाल कौशिक पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी हैं। वहीं पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय भी उनके करीबी हैं। लेकिन जिस तरीके से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने विष्णुदेव साय को हटाकर अरूण साव को प्रदेश की कमान सौंपी है उससे कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी नेता प्रतिपक्ष का चेहरा बदलने पर भी विचार कर सकती है। हालांकि इस पर भाजपा के प्रदेश के नेता कुछ भी कहने से बच हैं मगर संगठन में बड़े फेरबदल की संभावना से इंकार भी नहीं कर रहे हैं।

Read More रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर

सूत्रों की माने तो भाजपा के शीर्ष नेतृत्व काफी सोच समझकर बदलाव का फैसला लिया है। अगर ऐसा होता है तो प्रतिपक्ष का पद कुरुद विधायक अजय चंद्राकर दिया जा सकता है। चंद्राकर पिछड़ा वर्ग से आते हैं और विधानसभा के बाहर कांग्रेस पर हमलावार होते रहे है। सूत्रों का ये भी कहना है कि साव और चंद्राकर की जोड़ी भाजपा के मिशन 2023 को पूरा करने में पार्टी के लिए मददगार साबित होगी। ये भी कहा जा रहा है कि चूकिं अरुण साव व धरमलाल कौशिक एक ही जिले से आते हैं इसलिए संगठन के दोनों बड़े पदों में बंटवारा किया जा सकता है।

राज्यपाल के रिक्त पदों पर भाजपा के बड़े चेहरे को किया जाएगा शिफ्ट,बृजमोहन का भी बढ़ेगा कद

सूत्रों की माने तो पार्टी ने छत्तीसगढ़ भाजपा के एक बड़े चेहरे को राज्यों में रिक्त पड़े राज्यपाल के पद नियुक्त कर सकता है, इससे संगठन में गुटबाजी भी घटेगी साथ ही अरुण साव को अपनी टीम चुनने में सहुलियत भी होगी।

बता दें इससे पहले भी पार्टी ने संगठन में नेताओं के बीच बैलेंस लाने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश बैस का त्रिपुरा का राज्यपाल बना दिया था। ये भी बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भी राज्यपाल बनाए जाने का आफर दिया जा चुका है। वहीं भाजपा के प्लान बी में विष्णुदेव साय संगठन में राष्ट्रीय पद दिए जाने की बात भी सामने आ रही है। वहीं संगठन से जुड़े पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन को आने वाले वक्त में चुनाव समिति का अहम जिम्मा दिया जा सकता है।

Tags:

Latest News

टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन। टैक्स चोरी में होटल वेलकम श्री सील होने से बौखलाया हिस्ट्रीशीटर दीपक टंडन।
घुमाने के बहाने पत्नी को ले गया पति, शिवनाथ नदी में मौत, मयूर मेश्राम हिरासत में
86 लाख की आय, 1.90 करोड़ खर्च, लक्ष्मण गाईन पर एसीबी का शिकंजा
वन माफियाओं पर आधी रात दबिश, 12 चक्का ट्रक समेत तीन वाहन जब्त, लकड़ी तस्करी के नेटवर्क की जांच तेज
रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, नवंबर-दिसंबर में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदलेगा रूट, बिलासपुर-दुर्ग सहित इन ट्रेनों पर पड़ेगा असर
बिलासपुर में सजेगा पटाखों का बड़ा बाजार, रिवर व्यू में लगेंगी 140 दुकानें, निगम की तैयारी शुरू
7 साल की मासूम की हत्या से सनसनी, 60 किमी दूर घने जंगल में छिपा मिला आरोपी
मंत्री के गांव में गड्ढों ने ली दो जानें, जर्जर सड़क पर बेकाबू बस बिजली के खंभे से टकराई, आधा दर्जन घायल
शिक्षक की कमी दूर करने डीपीआई का नया फॉर्मूला, अब एक लेक्चरर पढ़ाएंगे दो विषय
20 लाख के कर्ज ने बनाया कातिल, पैसे देने से किया इनकार, तो टीचर और बेटे को उतरा मौत के घाट
तीसरे युवक से बातचीत बनी नाबालिग के मौत की वजह, पांच साल के प्रेम संबंध का हुआ अंत, प्रेमी और साथी गिरफ्तार
जिन्होंने संगठन को किनारे किया, हाईकमान ने उन्हें ही लगा दिया किनारे!