BREAKING News : जेल में सौम्या चौरसिया व रानू साहू के बीच हाथापाई, मारपीट होने की चर्चा जोरों ?, दोनों को रखा गया अलग-अलग सेल; ….ED के हाथ लगी डायरी में कांग्रेस के बड़े नेता का नाम…..

रायपुर : राजधानी के केंद्रीय कारागार में बंद सौम्या चौरसिया वह आई ए रानू साहू के बीच धक्का मुखी हाथापाई और मारपीट किए जाने की घटना की चर्चा को लेकर बाजार गर्म है । इस संबंध में अपने सूत्रों से जेल में जांच पड़ताल करने पर जेल का कोई भी स्टाफ, अधिकारी अधिकृत रूप से […]

रायपुर : राजधानी के केंद्रीय कारागार में बंद सौम्या चौरसिया वह आई ए रानू साहू के बीच धक्का मुखी हाथापाई और मारपीट किए जाने की घटना की चर्चा को लेकर बाजार गर्म है । इस संबंध में अपने सूत्रों से जेल में जांच पड़ताल करने पर जेल का कोई भी स्टाफ, अधिकारी अधिकृत रूप से कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे है । सौम्या चौरसिया व रानू साहू के बीच धक्का मुखी और मारपीट की घटनाएं राजनीतिक गलियां में भी चर्चा का विषय बना हुआ है । फिलहाल किसी ने भी इस घटना की पुष्टि अभी तक नहीं की है ।पर दबे जुबान से यह चर्चा जोरों पर बना हुआ है।

आया जानकारी के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, समीर विश्वनोई, राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया समेत सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल समेत दस आरोपितों से लगातार पूछताछ कर रही है। पूछताछ में अधिकारियों से डीएमएफ फंड के बारे में जानकारी लेकर प्रतिवर्ष फंड से अर्जित रकम और खर्च की गई राशि का हिसाब-किताब लिया गया। ईडी इस मामले में पूरक चालान पेश करने की तैयारी कर रही है। इसमें विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल, विनोद तिवारी समेत अन्य के नाम भी शामिल करने की चर्चा है।

ईडी की टीम में शामिल दो महिला अधिकारियों ने महिला जेल प्रकोष्ठ में बंद रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीन दिनों तक लगातार अलग-अलग बैठाकर घंटों पूछताछ किया गया है। इनसे प्रतिवर्ष डीएमएफ फंड से अर्जित रकम और खर्च की गई राशि का ब्यौरा लिया गया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया गया कि छापेमारी के दौरान तलाशी में पहले ही दस्तावेजों जब्त की जा चुकी है। सारी जानकारी वे पहले ही दे चुके हैं। अब उनके पास बताने लायक नया कुछ भी नया नहीं है। यह कहना है पुछताछ में।

Read More मालकानगिरी तनाव के बीच बड़ा सुराग! महिला का सिर 40 किमी दूर मिला, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

ईडी के लगी गोपनीय डायरी में छुपे राज खंगाल रही ईडी

Read More विवाह समारोह ने बनाया सियासत का संगम, मुख्यमंत्री साय और स्पीकर रमन सिंह समेत दिग्गज पहुंचे एक मंच पर

सूत्रों के अनुसार कोल घोटाला मामले में ईडी के हाथ लगी एक डायरी ने घोटाले से जुड़े कई राज खोल रहें हैं। इसके आधार पर ही ईडी की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि डायरी में दर्ज राज के खुलते ही प्रदेश की राजनीति में भूचाल आने की पूरी संभावना है, क्योंकि डायरी में कांग्रेस के एक बड़े नेता का नाम है जिसकी गिरफ्तारी अभी होनी है। गिरफ्तारी के बाद संपूर्ण घोटाले और डायरी का सच सामने आ जायेगा। फिलहाल ये कांग्रेस नेता सरकार बदलते ही अपनी गिरफ्तारी के डर से शहर से गायब हो चुके हैं। ईडी ने उनके घर पर नोटिस भी चस्पा किया है।

लेखक के विषय में

More News

शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया फिर गिरफ्तार, अब जेल में कटेगी रातें प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप

राज्य

इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े इस राज्य में 3 साल में 2800 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार ने विधानसभा में पेश किए आंकड़े
नई दिल्ली। कर्नाटक में पिछले तीन सालों में 2,809 किसानों ने आत्महत्या की है। राज्य सरकार ने विधानसभा में किसानों...
पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री का बड़ा कदम: मेसी विवाद के बाद अरूप विश्वास ने दिया इस्तीफा
इंजीनियर ने बनाया मोबाइल टावर चोरी का गिरोह, उड़ाए 50 लाख के बेस-बैंड, पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
1 करोड़ के इंश्योरेंस पॉलिसी के लिए खुद की मौत का ड्रामा, अनजान शख्स को कार में लिफ्ट देकर उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा,
मथुरा एक्सप्रेसवे हादसा: कोहरे में 7 बसें और 2 कारों की भीषण टक्कर, 13 की मौत, दो दर्जन घायल