क्या मुख्यमंत्री स्तिफा देंगे ?

क्या मुख्यमंत्री स्तिफा देंगे ? नई दिल्ली: क्या इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री ? क्या सियासत और सरकार के बीच जनता को मिलेगा झटका ? हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि हमारा संगठन और कार्यकर्ता […]

क्या मुख्यमंत्री स्तिफा देंगे ?

नई दिल्ली: क्या इस्तीफा देंगे मुख्यमंत्री ? क्या सियासत और सरकार के बीच जनता को मिलेगा झटका ? हम ये बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान कहा कि हमारा संगठन और कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है. इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुझे जेल भेजने का प्लान बनाया गया है ।

हमें सत्ता का लालच नहीं- मुख्यमंत्री केजरीवाल

Read More बालोद में डॉग बाइट के मामले तेजी से बढ़े, 24 घंटे में 16 नए केस, 14 दिनों में 47 लोग शिकार, ग्रामीणों में दहशत


केजरीवाल ने कहा, “हमलोग जेल जाने से नहीं डरते हैं. मैं एक बार 15 दिन जेल में रहकर आया हूं. अंदर ठीक-ठाक इंतजाम होता है, इसलिए जेल जाने से आप भी नहीं डरिए. अगर भगत सिंह इतने दिन जेल में रह सकते हैं. मनीष सिसोदिया 9 महीने जेल रह सकता है. सत्येंद्र जैन एक साल जेल रह सकता है, तो हमें जेल जाने से डर नहीं है.”

Read More अभनपुर मड़ई मेला बना रणक्षेत्र: चाकूबाजी और वाहन रौंदने की सनसनीखेज घटना, एक की मौत, पांच घायल, मेला परिसर में दहशत

Kejriwal on Resign
आप संयोजक ने आगे कहा, “हमें सत्ता का लालच नहीं है. 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया था. कोई अपनी चौकीदार की नौकरी से इस्तीफा नहीं देता. मेरे ख्याल से दुनिया का पहला मुख्यमंत्री हूं, जो अपनी मर्जी से 49 दिनों के बाद इस्तीफा दिया हो. इस्तीफा मैं अपने जूते की नोक पर लेकर चलता हूं. मुख्यमंत्री की कुर्सी का लालच नहीं है. मुझे इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, इस बारे में अलग-अलग लोगों से, सबसे चर्चा कर रहा हूं. अपने सभी विधायकों-पार्षदों से भी चर्चा की थी. आज अपने कार्यकर्ता से बात की”

जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे’

मुख्यमंत्री ने आप कार्यकर्ताओं से कहा, ” अब आप लोगों की जिम्मेदारी लगा रहा हूं. दिल्ली की जनता ने हमें बहुत प्यार दिया. दिल्ली की जनता की मर्जी के बिना हम कुछ नहीं करेंगे. आप लोगों को दिल्ली में घर-घर जाना है और जनता से पूछना है कि क्या करना चाहिए. हम दोराहे पर खड़े हैं. अगले 10-15 दिनों में हमें दिल्ली छान मारनी है. घर-घर में जाना है और जनता से पूछना है कि क्या इस्तीफा देना चाहिए या जेल से सरकार चलानी चाहिए, जो जनता कहेगी हम करेंगे.”

लेखक के विषय में

मनीशंकर पांडेय Picture

मणिशंकर पांडेय National Jagat Vision के संस्थापक, मालिक एवं मुख्य संपादक हैं। वे निष्पक्ष, सटीक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका उद्देश्य देश-दुनिया की सच्ची और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुँचाना है।

More News

वक्फ बोर्ड का ऐलान: गणतंत्र दिवस पर प्रदेशभर की मस्जिदों और वक्फ कार्यालयों में तिरंगा फहराने के निर्देश

राज्य

ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन ऑस्ट्रेलिया की राह पर आंध्र प्रदेश? 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया बैन पर मंथन
नई दिल्ली। बच्चों पर सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को लेकर दुनिया भर में बहस तेज हो गई है। ऑस्ट्रेलिया...
मणिपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: मैतेई युवक की गोली मारकर हत्या, उग्रवादियों के सामने मांगता रहा जिंदगी की भीख
माघ मेला में नियम तोड़ने का आरोप, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को एक और नोटिस, स्थायी प्रतिबंध की चेतावनी
मध्य प्रदेश: बसंत पंचमी पर भोजशाला में साथ-साथ पूजा और नमाज, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय
किश्तवाड़ के ऊपरी इलाकों में तनाव, आतंकियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन तेज