EOW की बड़ी कार्रवाई: फरार SDO गिरफ्तार, भारतमाला घोटाले की खुलेंगी परतें

EOW की बड़ी कार्रवाई: फरार SDO गिरफ्तार, भारतमाला घोटाले की खुलेंगी परतें

रायपुर। बहुचर्चित भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाला मामले में जांच एजेंसी को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे तत्कालीन एसडीओ (भू-अर्जन) अभनपुर निर्भय कुमार साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पर पद का दुरुपयोग कर करोड़ों रुपये के फर्जी मुआवजा वितरण का आरोप है।

जांच एजेंसी ने आरोपी के खिलाफ धारा 409, 420, 467, 468, 471, 120बी IPC और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

भूमि अधिग्रहण में बड़ा खेल, बैकडेट में बांटी जमीन
जांच में सामने आया है कि भारतमाला परियोजना के तहत रायपुर-विशाखापट्नम कॉरिडोर और दुर्ग बायपास में भूमि अधिग्रहण के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई।

Read More प्राइवेट स्कूल खोलने के लिए अब एनओसी की बाध्यता खत्म, भवन की देनी होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कागजों में झूठ पकड़ा गया तो नपेंगे संचालक

आरोप है कि निर्भय साहू ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों और जमीन कारोबारियों के साथ मिलकर तहसील अभनपुर के गांवों नायकबांधा, उगेतरा, उरला, भेलवाडीह और टोकरो की जमीन को बैकडेट में छोटे-छोटे हिस्सों में बांट दिया। इस हेराफेरी के जरिए पात्रों को मिलने वाले मुआवजे से कई गुना अधिक राशि जारी की गई, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ।

Read More बिना सुने कर्मचारी के खिलाफ नहीं हो सकती कार्रवाई- हाई कोर्ट, पदोन्नति रद्द पर लगाई रोक

जलाशय की जमीन का दोबारा अधिग्रहण दिखाकर बांटा पैसा
जांच में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। बताया गया कि नायकबांधा जलाशय के लिए पहले से अधिग्रहित भूमि को भी दोबारा भारतमाला परियोजना के नाम पर अधिग्रहित दिखाया गया।इसके बाद उसी जमीन पर फिर से मुआवजा जारी कर दिया गया, जिससे करोड़ों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया।

फरारी के दौरान जमानत याचिका खारिज
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद विशेष न्यायालय ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट और उद्घोषणा जारी की थी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था।

पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा संभव
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विशेष न्यायालय रायपुर में पेश किया गया, जहां से उसे 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि पूछताछ के दौरान इस घोटाले से जुड़े अन्य आरोपियों, अधिकारियों और पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

जांच में और बड़े खुलासों की उम्मीद
यह मामला छत्तीसगढ़ के सबसे चर्चित भूमि अधिग्रहण घोटालों में से एक माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार