छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन मामला, पास्टर पर दबाव बनाने और लालच देने का आरोप

छत्तीसगढ़ में धर्म परिवर्तन मामला, पास्टर पर दबाव बनाने और लालच देने का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur के ग्रामीण क्षेत्र Kharora में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक पास्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने का लालच देकर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कहने और ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाने का आरोप है।

बीमारी ठीक करने का लालच, धर्म बदलने का दबाव
पुलिस के अनुसार कठिया नंबर-1, वार्ड क्रमांक 13, बजरंग पारा के ग्रामीणों ने 15 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी अनुप शेण्डे (28) गांव के लोगों को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित करता था।

आपत्तिजनक बयानबाजी पर केस दर्ज
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। उस पर हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाएं आहत करने और लोगों पर दबाव बनाने के आरोप लगे हैं। मामले में Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 298, 299 और Chhattisgarh Freedom of Religion Act 1968 की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

Read More इनोवा, बुलेट, KTM, एक्टिवा और ट्रैक्टर… रायपुर पुलिस ने खोला वाहन चोरी का बड़ा खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के बन्द्रपुर जिले के नांदाफाटा का रहने वाला है और फिलहाल खरोरा के राजीव नगर में रह रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया।

Read More प्रदर्शन में शामिल होने से मना किया तो जूनियर छात्र की लात-घूंसों से पिटाई

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की आगे जांच जारी है।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी