बलौदा बाजार हिंसा केस में बड़ा एक्शन! अमित बघेल ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश

बलौदा बाजार हिंसा केस में बड़ा एक्शन! अमित बघेल ट्रांजिट रिमांड पर कोर्ट में पेश

बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट हिंसा कांड (10 जून 2024) में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। अब तक इस मामले में 200 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल को एक अन्य प्रकरण में गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल से बलौदा बाजार कोर्ट में पेश किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई प्रकरण क्रमांक 383/24 के तहत की गई है।

अमित बघेल की चौथी गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अमित बघेल की यह चौथी गिरफ्तारी है। इससे पहले जनवरी में उन्हें पहली बार गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस केस में एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय यादव को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।

जांच का दायरा लगातार बढ़ा
पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच को और आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटा है, ताकि हिंसा और आगजनी के पीछे की साजिश का पूरा खुलासा किया जा सके।

Read More सिस्टम की नाकामी पर बच्चों-ग्रामीणों का श्रमदान भारी! 8 लाख मंजूर, अधूरा स्कूल भवन छोड़ गया ठेकेदार… अब खुद बना रहे पढ़ने लायक जगह

10 जून की हिंसा के बाद सख्ती
10 जून 2024 को बलौदा बाजार कलेक्ट्रेट परिसर में हुई हिंसा और आगजनी के बाद से प्रशासन सख्त रुख अपनाए हुए है। लगातार गिरफ्तारी, पूछताछ और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Read More CG News: स्पा सेंटर की चमक के पीछे छिपा था कथित गंदा खेल? पुलिस रेड में संचालक-मैनेजर गिरफ्तार, युवतियों ने लगाए गंभीर आरोप

आगे और गिरफ्तारी संभव
अमित बघेल की ताजा गिरफ्तारी के बाद यह संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में और भी नाम सामने आ सकते हैं। पुलिस ने साफ किया है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Latest News

CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश
CG News: छत्तीसगढ़ में दिव्यांगजनों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी नौकरियों के पदों का नए सिरे से हुआ चिह्नांकन; नेत्रहीनों को भी मिलेगा मौका
Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी
Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है बड़ा कैमरा सेंसर, बदल सकता है कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन
जल संसाधन विभाग में संविदा अफसर की मनमानी: रिटायरमेंट के बाद 4 साल से कुर्सी पर जमे, 2003 बैच के इंजीनियरों का नियमितीकरण रोका, 42 लाख के घोटाले की फाइल भी दबाई
आबकारी के करोड़पति लिपिक का नया कारनामा : अपना ट्रांसफर रुकवाने बॉस के नाम से मंत्रालय भेजा फर्जी पत्र 
छत्तीसगढ़ में 3 एक्स-कैडर डीजी पदों के प्रस्ताव पर विवाद, PMO से हस्तक्षेप की मांग; इधर बिना केंद्र की मंजूरी मिले प्रमोशन देने की तैयारी!
Name Plate Vastu: लकड़ी, मेटल या पत्थर… घर के मुख्य द्वार पर कौन सी नेम प्लेट लगाना माना जाता है शुभ?