Gas Booking Rule: क्या हर बार e-KYC जरूरी? सरकार ने दिया साफ जवाब

Gas Booking Rule: क्या हर बार e-KYC जरूरी? सरकार ने दिया साफ जवाब

नई दिल्ली। देश में LPG सप्लाई को लेकर चल रही चिंता के बीच केंद्र सरकार ने e-KYC को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। Ministry of Petroleum and Natural Gas ने साफ किया है कि गैस बुकिंग के लिए सभी उपभोक्ताओं को बार-बार e-KYC कराने की जरूरत नहीं है।

किसके लिए जरूरी है e-KYC?
सरकार के अनुसार बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) केवल उन्हीं उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य है, जिन्होंने अब तक अपनी KYC प्रक्रिया पूरी नहीं की है। अगर आपने पहले ही e-KYC करा लिया है, तो आपको इसे दोबारा कराने की जरूरत नहीं है।

सामान्य ग्राहकों के लिए राहत
देश में करीब 33 करोड़ LPG उपभोक्ता हैं, जिनमें बड़ी संख्या सामान्य घरेलू ग्राहकों की है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सामान्य उपभोक्ताओं को बार-बार KYC करने की आवश्यकता नहीं है और गैस रिफिल पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

Read More सत्य निकेतन हादसे पर दिल्ली HC सख्त! ‘सिर्फ PG मालिक को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं’, MCD और DU की जवाबदेही पर भी सवाल

उज्ज्वला योजना वालों के लिए अलग नियम
हालांकि Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के लाभार्थियों को सब्सिडी का लाभ जारी रखने के लिए साल में एक बार e-KYC कराना जरूरी होगा।

Read More BSP में बड़ा उलटफेर: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से किया बाहर, रिश्तों को लेकर नाराजगी के बीच लिया बड़ा फैसला

15 मार्च के आदेश पर आया कन्फ्यूजन
दरअसल 15 मार्च को जारी एक बयान में सभी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC अनिवार्य बताए जाने के बाद भ्रम की स्थिति बन गई थी। अब मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि यह नियम केवल उन ग्राहकों के लिए है, जिनकी KYC अभी तक पूरी नहीं हुई है।

सप्लाई पर नहीं पड़ेगा असर
सरकार ने यह भी साफ किया है कि e-KYC प्रक्रिया के कारण गैस बुकिंग या सिलेंडर सप्लाई में कोई बाधा नहीं आएगी।

Latest News

भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति भूमि पूजन करने पहुंचे डिप्टी सीएम को मुख्य द्वार पर रोका, रहवासियों ने किया विरोध प्रदर्शन, प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर जताई आपत्ति
मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सिम्स में 91 पीजी सीटों पर दाखिले का रास्ता साफ, एनएमसी ने 19 पाठ्यक्रमों को दी सशर्त मंजूरी
सीसीटीवी फुटेज से हुआ चोरी का खुलासा, सामान सहित आरोपी गिरफ्तार
शराब के लिए पैसे मांगे, नहीं दिए तो किया चाकू से हमला, धारदार हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
ग्राउंड रिपोर्ट: 1978 में जेपी ने दिया था साथ, अब छिन गया बुढ़ापे का सहारा; अनुदान प्राप्त कॉलेजों के रिटायर शिक्षकों की पेंशन बंद
जांच, निलंबन और फिर 'प्रमोशन': 55 लाख के मानदेय घोटाले में फंसे एमएल पटेल बने मुंगेली के नए DEO
मंडी बोर्ड में बगावत: 16 साल में 4 मंत्री और 12 एमडी बदले, लेकिन 'साहब' की कुर्सी टस से मस नहीं हुई
रायपुर: पूर्व IPS ने बिजली विभाग की महिला JE और सहकर्मी को ऑफिस में बनाया बंधक; घरेलू कनेक्शन पर चल रही थी कंपनी, पुलिस ने कराया मुक्त
पीडब्ल्यूडी में 1.60 करोड़ की बंदरबांट: ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा, अफसरों ने नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार को पहुंचाया फायदा
कम स्टाम्प वाली 173 रजिस्ट्री पकड़ी गईं, 3.26 करोड़ की वसूली में फंसा पेंच
इंश्योरेंस प्लान बताकर भेजा एसबीआई जैसा लिंक, लिंक खोलते ही कट गए 49,050 रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला
लालखदान रेल हादसा: सीआरएस की प्रारंभिक रिपोर्ट में चालक और महिला परिचालक दोषी, एक पर रिमूवल ऑफ सर्विस की कार्रवाई तो दूसरे के परिजन को नौकरी