32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी, 16999 रुपए वाले Moto G67 Power 5G में हैं ये खूबियां

32MP सेल्फी कैमरा और 7000mAh बैटरी, 16999 रुपए वाले Moto G67 Power 5G में हैं ये खूबियां

Mobile under 20000: 20 हजार तक के बजट में नया फोन तलाश रहे हैं तो हम इस प्राइस रेंज में आप लोगों के लिए एक बढ़िया फीचर्स वाला फोन ढूंढकर लाए हैं. इस फोन का नाम है Moto G67 Power 5G, ये फोन 20,000 रुपए से कम कीमत में Flipkart पर उपलब्ध है. आइए आपको बताते हैं कि इस हैंडसेट के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और ये फोन आपको कौन-कौन सी खूबियों के साथ मिलेगा?

Moto G67 Power 5G Price in India
इस मोटोरोला स्मार्टफोन के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16999 रुपए है. इस कीमत में ये फोन फ्लिपकार्ट पर मिल रहा है, अमेजन पर इस हैंडसेट की कीमत 16123 रुपए है. इस प्राइस रेंज में ये फोन vivo T4x 5G, POCO M7 Pro 5G और REDMI Note 14 SE 5G जैसे मॉडल्स को कांटे की टक्कर देता है.moto-g67-power-5g-price

Moto G67 Power 5G Specifications

  • स्क्रीन: इस मिड रेंज फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाली 6.7 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है. स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7आई का भी इस्तेमाल हुआ है.
  • कैमरा: ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ इस मोटोरोला फोन में 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 600 सेंसर, साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड सेंसर है. सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर है.
  • बैटरी: सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी के साथ इस डिवाइस में 7000 एमएएच बैटरी दी गई है.
  • चिपसेट: इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेनरेशन 2 प्रोसेसर दिया गया है.
  • खास फीचर्स: बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इस फोन में स्टीरियो स्पीकर्स, डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेज़ ऑडियो सपोर्ट है.
  • रैम और स्टोरेज: फोन में 8 जीबी रैम दी गई है जिसे रैम बूस्ट की मदद से 24 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. इस हैंडसेट में 128 जीबी स्टोरेज और 256 जीबी, दो स्टोरेज ऑप्शन्स मिलते हैं लेकिन फिलहाल 256 जीबी स्टोरेज अमेजन पर उपलब्ध नहीं है.
Tags:

Latest News

NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर NTPC Lara News: 4800 मेगावाट क्षमता की ओर बढ़ रहा एनटीपीसी लारा, स्वच्छ ऊर्जा और क्षेत्रीय विकास पर जोर
बिलासपुर हाईकोर्ट में नाजिया इलाही खान के खिलाफ आपराधिक याचिका स्वीकार, नोटिस जारी
बिलासपुर-कोलकाता सीधी हवाई सेवा एक उड़ान के बाद बंद, यात्रियों की बुकिंग रद्द; संघर्ष समिति ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी
कांकेर में दुष्कर्म के आरोप में 40 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
Karwa Chauth Weather: दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, करवाचौथ पर चांद दिखने में हो सकती है देरी
जगदलपुर नगर निगम की बड़ी लापरवाही: बाढ़ पीड़ितों के लिए आया राशन सड़ा, 200 परिवारों तक नहीं पहुंची राहत सामग्री
सूरजपुर में गुरुकुल पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सील, पूरी फीस लेने के बाद छात्रों को परीक्षा से वंचित रखने का आरोप
25 हजार की कथित रिश्वत, वायरल वीडियो ने खोली पोल, पटवारी निलंबित
छत्तीसगढ़ में DA बढ़ाने की मांग तेज, दिवाली से पहले 5% महंगाई भत्ता एरियर सहित देने की मांग
पेंड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर दिखा दुर्लभ सफेद भालू, पटियाला हाउस के पास मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
‘पैसा खाया नहीं जा सकता’: कोर्ट, रेत चोरी पर दोषी को हुई 3 साल की सजा   
सरकारी योजना की सुस्त रफ्तार पर गिरी गाज, चार तकनीकी सहायकों पर कार्रवाई