छत्तीसगढ़: फर्जी दस्तावेजों से सरकारी खजाने पर डाका, 57 हजार का सिस्टम 1.26 लाख में बेचा, तीन आरोपी शिकंजे में

छत्तीसगढ़: फर्जी दस्तावेजों से सरकारी खजाने पर डाका, 57 हजार का सिस्टम 1.26 लाख में बेचा, तीन आरोपी शिकंजे में

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसमें सरकारी स्कूलों के लिए कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों रुपये की हेराफेरी का खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने इस मामले में करीब 4.72 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ विशेष न्यायालय में 1700 पन्नों का चालान पेश किया है।

इस घोटाले में फर्म संचालक आलोक कुशवाहा, अंजू कुशवाहा और संजीत साहा को मुख्य आरोपी बनाया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और कूटरचित ऑथराइजेशन लेटर का इस्तेमाल कर शासन को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचाया।

18 जिलों के स्कूलों में सप्लाई, कीमत कई गुना बढ़ाई
जांच एजेंसी के अनुसार, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के तहत राज्य के 18 जिलों के शासकीय स्कूलों को कंप्यूटर और एलएफडी/टीएफटी मॉनिटर उपलब्ध कराए जाने थे। इस योजना के तहत दो चरणों में सैकड़ों उपकरणों की सप्लाई की गई, लेकिन आरोपियों ने घटिया गुणवत्ता के कंप्यूटर बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर आपूर्ति किए।

Read More प्रमोशन में बड़ा फर्जीवाड़ा: पुरानी सीआर का मूल्यांकन बदलकर अफसर ने हथिया लिया उच्च पद

57 हजार के सिस्टम को 1.26 लाख में बेचा
जांच में यह भी सामने आया कि एक कंप्यूटर सेट की वास्तविक बाजार कीमत करीब 57,950 रुपये थी, लेकिन उसे बढ़ाकर 1,26,500 रुपये प्रति सेट के हिसाब से सरकार को बेचा गया। इस तरह प्रत्येक यूनिट पर लगभग 68,550 रुपये का अतिरिक्त भार डाला गया, जिससे करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ।

Read More झारसुगुड़ा से ट्रॉली बैग में लेकर आ रहा था गांजा, मुखबिर की सूचना पर 6.396 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

फर्जी ऑथराइजेशन लेटर से किया खेल
ईओडब्ल्यू की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नामी कंपनियों HP और एग्माटेल के नाम पर फर्जी ऑथराइजेशन लेटर तैयार किए थे, ताकि सप्लाई को वैध दिखाया जा सके. इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी प्रक्रिया को गुमराह कर बड़े स्तर पर वित्तीय अनियमितता की गई।

अफसरों की भूमिका भी जांच के दायरे में
मामले में उस समय के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है। जांच के बाद आशुतोष चावरे (तत्कालीन संयुक्त संचालक), बजरंग प्रजापति और पी. रमेश (सहायक संचालक) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।

15 साल पुराना मामला, अब खुली परतें
यह पूरा मामला वर्ष 2010-11 और 2011-12 के दौरान हुई कंप्यूटर खरीदी से जुड़ा है, जिसमें अब जाकर विस्तृत जांच के बाद बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा हुआ है। ईओडब्ल्यू ने अदालत में पेश चालान में आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के पर्याप्त साक्ष्य होने की बात कही है।

Latest News

CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश: छेड़छाड़ का विरोध किया तो पेट्रोल डालकर लगा दी आग! डबल इंजन की विष्णु देव साय की सरकार में कानून व्यवस्था पर बडा सवाल
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
CG News: SSB कैंप में जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Amit Shah On UCC: उत्तराखंड के बाद अब 21 राज्यों की बारी? UCC पर अमित शाह का बड़ा बयान, 2029 से पहले लागू करने का ऐलान
Rajasthan Nikay Chunav Result 2026: राजस्थान के शहरों में खिला ‘कमल’, 309 निकायों में BJP का दबदबा; कांग्रेस 103 पर, निर्दलीयों ने भी दिखाया दम
CG News: स्कूल का भारी गेट बना मौत की वजह! 7 साल के शिवम की दर्दनाक मौत, जर्जर ढांचे पर उठे गंभीर सवाल; SDM ने दिए जांच के आदेश
CG News: गरीबों की थाली पर बड़ा वार! दो सरकारी राशन दुकानों में 31.75 लाख का खाद्यान्न गायब, 2 महिलाएं गिरफ्तार; 4 की तलाश