पिता की स्मोकिंग की आदत बच्चों में बढ़ा सकती है इस बीमारी का खतरा, स्टडी में खुलासा

पिता की स्मोकिंग की आदत बच्चों में बढ़ा सकती है इस बीमारी का खतरा, स्टडी में खुलासा

स्मोकिंग को सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है. स्मोकिंग करने वाले और जिसके सामने स्मोकिंग की जा रही है दोनों के स्वास्थ्य पर इसका असर पड़ता है, लेकिन अब एक नई स्टडी में यह सामने आया है कि पिता की स्मोकिंग की आदत का असर सिर्फ उनकी सेहत पर ही नहीं बल्कि बच्चों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है. रिसर्च के मुताबिक अगर पिता स्मोकर है तो इससे उसके बच्चे में भी कई बीमारियों का रिस्क बढ़ सकता है. कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने यह रिसर्च की है. इस अध्ययन से पता चलता है कि पिता अगर स्मोकिंग करता है तो उसके बच्चे को टाइप- 2 डायबिटीज से लेकर लिवर की बीमारी और कई तरह की मेटाबॉलिक बीमारियों का रिस्क होता है.

पिता से बच्चे में कैसी जाती हैं ये बीमारियां
रिसर्च में बताया गया है कि जो पुरुष स्मोकिंग करते हैं उससे उनके स्पर्म में बदलाव आ सकते हैं. इन बदलावों की वजह से जो बच्चा पैदा होता है उसके शरीर में शुगर मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन के काम करने के तरीके पर असर पड़ सकता है. जो बच्चे में डायबिटीज का खतरा बढ़ा देता है. रिसर्च में 1 हजार पुरुषों को शामिल किया गया था. ये पुरुष वह थे जो स्मोकिंग करते थे. इनके जो बच्चे थे उनमें से 30 फीसदी को डायबिटीज के लक्षण थे और लिवर से संबंधित समस्याएं थी, हालांकि वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी रिसर्च बहुत बड़े पैमाने पर नहीं है, लेकिन शुरुआती नतीजे बताते हैं कि स्मोकिंग का असर होने वाले बच्चों पर भी पड़ रहा है.

बच्चों के मेटाबॉलिज्म पर पड़ सकता है असर
रिसर्च में बताया गया है कि स्मोकिंग करने के दौरान व्यक्ति के शरीर में निकोटिन जाता है. यहशरीर के मेटाबॉलिज्म से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोसेस को प्रभावित कर सकता है. इससे शरीर में इंसुलिन के काम करने का तरीका बदल सकता है जो व्यक्ति को टाइप- 2 डायबिटीज का शिकार बना सकता है. इससे भविष्य में उसके बच्चे को भी ये बीमारी हो सकती है. स्टडी में यह भी संकेत मिला है कि पिता की स्मोकिंग की वजह से बच्चों के लिवर फंक्शन पर असर पड़ सकता है.

Read More जुनेजा आई हॉस्पिटल में डॉक्टर की गुंडागर्दी, इलाज कराने आए मरीज को बेइज्जत कर अस्पताल से निकाला*

क्या करें बचाव के लिए
डॉक्टरों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति पिता बनने की योजना बना रहा है तो उसे स्मोकिंग से दूर रहना चाहिए. स्मोकिंग छोड़ने से न सिर्फ खुद की सेहत अच्छी रहेगी बल्कि होने वाले बच्चे में भी बीमारियों का रिस्क कम होगा.

Read More Manicure-Pedicure के बाद न करें ये 5 गलतियां, वरना बढ़ सकती है टैनिंग और त्वचा हो सकती है रूखी

Tags:

Latest News

छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में  छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग का अजब खेल: हाईकोर्ट के स्टे को ठेंगा, जूनियर को 'मलाईदार' कुर्सी, और सीनियर गड्ढे में 
Bengal Politics: दुर्गा पूजा से पहले बंगाल में बड़ा ‘खेला’? TMC के 17 बागी सांसदों के BJP में जाने का दावा, पार्टी ने कहा- फैसला इतना आसान नहीं
Disha Salian Case: 6 साल बाद फिर खुला दिशा सालियान मौत का मामला, CBI ने दर्ज की FIR; आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती समेत कई नाम चर्चा में
CG News: लव अफेयर के बीच खूनी वारदात! रायपुर में महिला पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप, हालत गंभीर, आरोपी बॉयफ्रेंड फरार
CG News: रायपुर में 5 दिन बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल भी निगम की निगरानी में; नियम तोड़ा तो जब्ती के साथ कार्रवाई
CG News: चीन की धरती पर भारत का तिरंगा, कवर्धा की गीता यादव बनीं एशिया कप चैंपियन; जूनियर महिला हॉकी में भारत की हैट्रिक
CG News: IPS के बेटे से भिड़ना पड़ा भारी! 2 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने हथकड़ी लगाकर निकाला जुलूस
RTO चालान के नाम पर भेजी APK, व्हाट्सएप हैक कर परिचितों से ऐंठे हजारों रुपये
Indore News: कहीं क्रिकेट खेलते गणेश, कहीं लैपटॉप चलाते बप्पा! इंदौर के इस घर में सजे हैं 5000 से ज्यादा अनोखे गणपति
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर हेडमास्टर पर गिरी गाज, जरी हुआ नोटिस, तीन दिन में मांगा जवाब
लाठी-डंडों से युवक को बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत, चार आरोपी गिरफ्तार
ओडिशा से सस्ते दाम में खरीदकर मटियारी क्षेत्र में खपाने की थी तैयारी, 13 किलो गांजा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार